Move to Jagran APP

DNA शोधकर्ताओं ने खोज निकाली हाईवोल्टेज इलेक्टिक ईल, दो नई प्रजातियों का चला पता

डीएनए शोधकर्ताओं ने अमेजन बेसिन में इलेक्टिक ईल की दो एकदम नई प्रजातियों की खोज की है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 09:18 AM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 09:18 AM (IST)
DNA शोधकर्ताओं ने खोज निकाली हाईवोल्टेज इलेक्टिक ईल, दो नई प्रजातियों का चला पता
DNA शोधकर्ताओं ने खोज निकाली हाईवोल्टेज इलेक्टिक ईल, दो नई प्रजातियों का चला पता

टोक्यो, एएफपी।  डीएनए शोधकर्ताओं ने अमेजन बेसिन में इलेक्टिक ईल की दो पूरी तरह की नई प्रजातियों की खोज की है। इसमें से एक रिकॉर्ड तोड़ने वाला झटका देती है। शोधकर्ताओं ने बताया कि यह खोज सुबूत है कि अमेजन के वर्षावन में अद्भुत विविधताएं मौजूद हैं। जो अभी भी मानव पहुंच से बहुत दूर हैं। इसलिए इस वर्षावन की रक्षा करना बेहद महत्वपूर्ण है।

prime article banner

ईल मछली की ही प्रजाति है इलेक्टिक ईल

स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री के साथ काम करने वाले जूलॉजिस्ट सी डेविड सैंटाना ने बताया कि पिछले 50 वर्षो में अमेजन में सभी मानवीय प्रभावों के बावजूद, अभी भी जीवों की कई प्रजातियों की खोज की जा सकती है। शोधकर्ताओं ने बताया कि इलेक्टिक ईल एक प्रकार से ईल मछली की एक प्रजाति है। इलेक्टिक ईल से प्रेरित होकर ही पहली इलेक्टिक बैटरी का डिजाइन बनाया गया था।

इलेक्टिक ईल और दूसरे बन वन्यजीवों पर सर्वे

सदियों से यह माना जाता रहा है कि अमेजन के पूरे क्षेत्र में जिसमें ब्राजील, सूरीनाम, गुएना सहित देशों के कुछ हिस्से भी शामिल हैं, केवल एक ही प्रजाति गेट्रर एमजोनिया पाई जाती है, लेकिन डी सैंटाना और उनकी टीम ने दक्षिण अमेरिका के दूरदराज के हिस्सों में इलेक्टिक ईल और अन्य वन्यजीवों को समझने के लिए एक सर्वे शुरू किया।

इलेक्टिक ईल की दो नई प्रजातियां 

पहली नजर में उन्हें अमेजन बेसिन के विभिन्न हिस्सों से एकत्र किए गए जीवों के बीच थोड़ा अंतर मिला। लेकिन आगे 107 सैंपल के डीएनए का विश्लेषण करने पर इलेक्टिक ईल्स की दो पूरी तरह से नई प्रजातियों का पता चला। इन प्रजातियों के नाम इलेक्ट्रोफोरस वोल्टाई और इलेक्ट्रोफोरस वरी हैं। इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने बताया कि इ. वोल्टाई 860 वोल्ट तक का झटका देती है। यह प्राकृतिक रूप से बना सबसे शक्तिशाली करंट है। इस शोध को नेचर कम्युनिकेशंस जर्नल में प्रकाशित किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.