Move to Jagran APP

Coronavirus: जापानी क्रूज पर संक्रमित पाए गए आठ भारतीयों के हालत में सुधार- भारतीय दूतावास

जापान के क्रूज डायमंड प्रिंसेज पर संक्रमित पाए गए 8 भारतीयों की हालत में सुधार हो रहा है। फिलहाल उनका इलाज जारी है। बता दें कि क्रूज पर कुल 138 भारतीय सवार हैं।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 11:01 AM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 11:01 AM (IST)
Coronavirus: जापानी क्रूज पर संक्रमित पाए गए आठ भारतीयों के हालत में सुधार- भारतीय दूतावास
Coronavirus: जापानी क्रूज पर संक्रमित पाए गए आठ भारतीयों के हालत में सुधार- भारतीय दूतावास

टोक्यो,एएनआइ। जापान के क्रूज डायमंड प्रिंसेज (Diamond Princess) पर संक्रमित पाए गए 8 भारतीयों की हालत में सुधार हो रहा है। फिलहाल उनका इलाज जारी है। जापान में भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। दूतावास ने एक ट्वीट में कहा कि गुरुवार के बाद से क्रूज पर सवार किसी अन्य भारतीय के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है।

loksabha election banner

ट्वीट में आगे कहा गया है कि भारतीय दूतावास भारतीय लोगों के सही सलामत वापसी के लिए जापानी अधिकारियों और क्रूज कंपनी के साथ मिलकर काम कर रहा है। क्रूज पर संक्रमित 8 भारतीयों की हालत में सुधार देखने को मिला है। बता दें कि क्रूज पर कुल 138 भारतीय सवार हैं। इनमें से 132 लोग चालक दल के सदस्य हैं और 6 यात्री हैं। यह क्रूज 5 फरवरी को जापानी तट पर पहुंचा था। इसमें कुल 3,711 लोग सवार हैं।

चीन में 2200 से ज्यादा लोगों की मौत

कोरोना वायरस का सबसे पहला मामला पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर में आया था। इसके बाद से चीन में 2200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 76 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। जापान में इसके 727 मामलों की पुष्टि हुई है।

क्रूज  पर सवार लगभग 35  ब्रिटिश यात्रियों को ब्रिटेन ने निकाला
क्रूज  पर सवार लगभग 35  ब्रिटिश यात्रियों को ब्रिटेन ने निकाल लिया है। क्रूज पर ब्रिटेन के 78 लोग सवार हैं। क्रूज पर सवार 620 से ज्यादा यात्री इस वायरस से संक्रमित हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बीबीसी के हवाले से बताया कि कुछ ब्रिटिश यात्रियों को क्रूज से हांगकांग जाने वाली विमानों के द्वारा पिछले सप्ताह निकाल लिया गया था। वहीं कुछ का जापान में ही उपचार हो रहा था। क्रूज पर सवार चार ब्रिटिश यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, लेकिन जो शनिवार को वापस लौट रहें वे इससे संक्रमित नहीं हैं। ब्रिटेन में 9 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.