Move to Jagran APP

जापान में हाथोंहाथ बिक रहा पुतिन की तस्वीरों वाला नए साल का कैलेंडर

पिछले साल भी बर्फ में अपने कुत्तों के साथ खेलते पुतिन की तस्वीरों वाला कैलेंडर जापान में खूब पसंद किया गया था।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 06:42 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 06:42 PM (IST)
जापान में हाथोंहाथ बिक रहा पुतिन की तस्वीरों वाला नए साल का कैलेंडर
जापान में हाथोंहाथ बिक रहा पुतिन की तस्वीरों वाला नए साल का कैलेंडर
टोक्यो, आइएएनएस। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जापान में भी बेहद लोकप्रिय हैं। नए साल के मौके पर आया उनकी तस्वीरों वाला एक कैलेंडर जापान में इन दिनों हाथोंहाथ बिक रहा है। इस कैलेंडर में पुतिन की सेलिजर झील के बर्फीले पानी में डुबकी लगाते और जिम में पसीना बहाने जैसी तस्वीरें हैं।

पुतिन कैलेंडर की बिक्री के एक्सक्लूसिव अधिकार रखने वाले चेनस्टोर द लॉफ्ट का कहना है, जापानभर के हमारे आउटलेट्स में 66 साल के रूसी राष्ट्रपति की तस्वीरों वाला कैलेंडर हाथोंहाथ बिक रहा है।

loksabha election banner

इस कैलेंडर ने बिक्री के मामले में जापान की नामचीन हस्तियों अभिनेता केई तनाका और ओलंपिक फिगर स्केटिंग चैंपियन यूजुरु हानयू के कैलेंडर को भी पीछे छोड़ दिया है।

पिछले साल भी बर्फ में अपने कुत्तों के साथ खेलते पुतिन की तस्वीरों वाला कैलेंडर जापान में खूब पसंद किया गया था। इनमें से एक पपी उन्हें जापान के एक गवर्नर ने तोहफे में दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.