Move to Jagran APP

जापान : खेती के नए सीजन की पहली नीलामी में दो खरबूजे 32 लाख रुपये में बिके

जापान में यह समय खेती के नए सीजन के तौर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। शानदार किस्म के खरबूजों की खरीदारी यहां किसी ट्राफी पाने से कम नहीं मानी जाती।

By Prateek KumarEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 09:23 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 09:23 PM (IST)
जापान : खेती के नए सीजन की पहली नीलामी में दो खरबूजे 32 लाख रुपये में बिके
जापान : खेती के नए सीजन की पहली नीलामी में दो खरबूजे 32 लाख रुपये में बिके
टोक्यो, आइएएनएस। जापान के युबरी शहर में शुक्रवार को हुई नीलामी में दो खरबूजे रिकार्ड 50 लाख येन (करीब 32 लाख रुपये) में बिके। जापान में सबसे खास कैंटालोप किस्म के खरबूजों की खासियत उनका नारंगी रंग का गूदा और शानदार मिठास है।

इन दोनों खरबूजों को प्रदर्शनी में रखे गए करीब एक हजार खरबूजों में से चुना गया। इन्हें सापोरो के थोक बाजार में नीलाम किया गया। देश में इस साल खेती के नए सीजन की यह पहली नीलामी थी।

loksabha election banner

प्रदर्शनी में इन खरबूजों को 29 मई तक रखा जाएगा। जापान में यह समय खेती के नए सीजन के तौर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। शानदार किस्म के खरबूजों की खरीदारी यहां किसी ट्राफी पाने से कम नहीं मानी जाती। खरबूजे के गोल आकार से भी उनकी कीमत बढ़ जाती है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.