Move to Jagran APP

जापान: भारी बारिश से अब तक 69 लोगों की मौत, फंसे हुए हैं 1850 लोग

जापान में भारी बारिश से अब तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,850 लोग विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं।

By Srishti VermaEdited By: Published: Sat, 07 Jul 2018 09:50 AM (IST)Updated: Sun, 08 Jul 2018 06:01 PM (IST)
जापान: भारी बारिश से अब तक 69 लोगों की मौत, फंसे हुए हैं 1850 लोग
जापान: भारी बारिश से अब तक 69 लोगों की मौत, फंसे हुए हैं 1850 लोग

कुराशिकी, रायटर। जापान में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश का कहर जारी है। इसके चलते अब तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,850 लोग विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं। राहत और बचाव अभियान में मदद के लिए सेना को बुला लिया गया है। लगभग 54,000 सैनिकों और पुलिसकर्मियों को बचाव कार्यों में लगा दिया गया है।

prime article banner

पश्चिमी जापान का कुराशिकी शहर चक्रवाती तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इसके चलते शहर के कई इलाके तालाब बन गए हैं। आत्म रक्षाबल के जवानों ने माबी मेमोरियल अस्पताल से कई मरीजों और चिकित्साकर्मियों को निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया है। 

 

एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 170 मरीजों और चिकित्साकर्मियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि 130 अन्य निकाले जाने का इंतजार कर रहे हैं। बारिश के चलते नदियों में बाढ़ आ गई है और भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। इससे लाखों लोग अपने घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हैं।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हमने अपनी जिंदगी में ऐसी बारिश पहले कभी नहीं देखी है। हालात बेहद खतरनाक हैं। इसके चलते लोगों को हर तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक महिला ने कहा कि सामान के नाम पर हमारे पास सिर्फ वही चीजें हैं, जिसे हमने पहन रखा है। जापान सरकार ने हालात से निपटने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में आपातकालीन प्रबंधन केंद्र की स्थापना की है। प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने कहा कि अब भी कई लोग लापता हैं और कई अन्य लोगों को मदद की दरकार है। हमें प्रतिकूल परिस्थितियों में काम करना पड़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.