Move to Jagran APP

टोक्यो में एक दिन में कोरोना वायरस के 143 मामले

कोरोना वायरस का कहर जापान में लगातार बढ़ रहा है। रविवार को यहां परर 143 नए मामले मामले सामने आए हैं। इसकी जानकारी टोक्यो के अधिकारियों ने दी

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 04:30 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 05:06 PM (IST)
टोक्यो में एक दिन में कोरोना वायरस के 143 मामले
टोक्यो में एक दिन में कोरोना वायरस के 143 मामले

टोक्यो, रॉयर्टस। कोरोना वायरस का कहर जापान में लगातार बढ़ रहा है। रविवार को टोक्यो में 143 नए मामले सामने आए हैं। इसकी जानकारी टोक्यो के अधिकारियों ने दी। बता दें कि जापान में इस वक्त 3 हजार से ज्यादा कोरोना के  नए मामले सामने आए हैं। वहीं 70 लोगों की मौत हो गई है। चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस से 200 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 

loksabha election banner

इस वक्त विश्व कोरोना वायरस के संकट का सामना करना रहा है। इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। इस वायरस की चपेट में अमेरिका भी आ चुका है। अभी तक अमेरिका में  3 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं वहीं 8 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका के बाद स्पेन मे सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्पेन में अभी तक 1 लाख से ज्यादा से संक्रमित केस आ चुके हैं। वहीं इटली में इस वायरस से 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इधर जर्मनी में 1 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 96,108 लोग संक्रमित हैं। इस वक्त वैश्विक स्तर पर इस वायरस से 11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। वहीं 50 हजार से ज्यादा लोग इस बीमारी से अपनी जान गवां चुके है।

इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। इस वायरस का से भारत भी ग्रस्त है। भारत में अब तक 70 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वही 3 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। इस वक्त भारत में इस वायरस की रोकथाम के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन भी लगा हुआ है। सभी देश अपने स्तर पर इस वायरस से निपट रहे हैं। यही नहीं सभी देशों ने जनता को एहतियात बरतने को कहा गया है। इस बीमारी की रोकथाम के लिए सभी देश वैक्सीन बनाने में जुटे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.