Move to Jagran APP

इंडोनेशिया में नए श्रम कानून के खिलाफ उग्र हुआ विरोध प्रदर्शन, मजदूरों और पर्यावरण के लिए बताया खतरा!

इंडोनेशिया में इस वक्त नए श्रम कानून के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। अब यह विरोध प्रदर्शन काफी हिंसक हो गया है। प्रदर्शनकारी और पुलिस में झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों का मानना है कि इस नए बिल से मजदूरों के अधिकारों का हनन होगा।

By Pooja SinghEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 09:36 AM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 10:52 AM (IST)
इंडोनेशिया में नए श्रम कानून के खिलाफ उग्र हुआ विरोध प्रदर्शन, मजदूरों और पर्यावरण के लिए बताया खतरा!
इंडोनेशिया में नए श्रम कानून के खिलाफ उग्र हुआ विरोध प्रदर्शन।

जकार्ता, एपी। इंडोनेशिया में पिछले कई दिनों से नए श्रम कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस प्रदर्शन ने अब हिंसा का रुप धारण कर लिया है। कई इंडोनेशियाई शहरों में इस कानून से खफा हजारों छात्रों ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। छात्रों और श्रमिकों का मानना है कि इस नए कानून से मजूदरों के अधिकारों का हनन होगा यही नहीं इससे हमारे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचेगा। 

loksabha election banner

जकार्ता के राष्ट्रपति के महल के पास पत्थर फेंकने वाले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों और हाई स्कूल और विश्वविद्यालय के छात्रों सहित प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने कई उच्च विद्यालयों और विश्वविद्यालयों के प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस छोड़ी। जिससे सड़कें धुएं से भरे मैदान में बदल गई। 

बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने इस कार्रवाई के विरोध में पत्थर और बोतलें फेंकी। बता दें कि इस घटना के दौरान राष्ट्रपति भवन में मौजूद नहीं थे। उस जोको विडोडो (President Joko)मध्य कालीमंतन प्रांत (Central Kalimantan province) के दौरे पर थे।

इस प्रदर्शशन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने रात होते ही जकार्ता शहर में एक मेट्रो आश्रय (subway shelter) में आग लगा दी, जिससे वह क्षेत्र एक भयानक आरेंज कलर में तब्दील हो गया। यही नहीं प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जाम लगा दिया।  कई कारों और एक सिनेमाघर को आग के हवाले कर दिया है। इतना नहीं कई सरकारी कार्यालयों को भी नुकसान पहुंचाया। 

इंडोनेशिया के शीर्ष सुरक्षा मंत्री मोहम्मद महफूद ने गुरुवार देर रात एक टेलीविज़न समाचार सम्मेलन में कहा कि सरकार पुलिस और सामुदायिक सदस्यों पर सार्वजनिक सुविधाओं और शारीरिक हमलों को नुकसान पहुंचाने की किसी भी कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेगी।  महफूद ने कहा कि यह प्रदर्शन बेहद ही असंवेदनशील है। 

इसके साथ ही राष्ट्रीय COVID-19 टास्क फोर्स के प्रवक्ता विकू अदिसमितो( Wiku Adisasmito) इस प्रदर्शन में कोरोना नियमों के उल्लघंन पर भी अपनी चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में ज्यादातर प्रदर्शनकारी बिना मास्क के एक साथ इकट्ठा होते हुए नजर आए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.