इंडोनेशिया शहर में एक बार फिर से आया भूकंप, सभी लोग सुरक्षित
इंडोनेशिया शहर में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये भूकंप हलमेहरा द्वीप के तट पर 5.9 रिक्टर स्केल तीव्रता पर शनिवार शाम को आया था।
जाकर्ता, एएनआइ। इंडोनेशिया के हलमेहरा द्वीप के तट भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये 5.9 रिक्टर स्केल तीव्रता पर शनिवार को आया। इस भूकंप में सभी लोग सुरक्षित हैं। फिलहाल इस भूकंप से किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले भी कई बार यहां भूकंप आया हुआ था। जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है।
सभी लोग सुरक्षित
संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप शाम 4:21 बजे (स्थानीय समय) पर हुआ। यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप के परिणामस्वरूप हताहतों की संख्या या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ।
इंडोनेशिया भूकंप के निशाने पर रहता है हरदम
इंडोनेशिया 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है, जो प्रशांत महासागर के बेसिन में एक क्षेत्र है, जो लगातार भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट की चपेट में है। पिछले महीने भी 2 अगस्त को यहां भूकंप आया था। इसमें कम से कम चार लोगों की जान चली थी और 200 घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। ये भूकंप जावा के द्वीप के पास बैंटन प्रांत में शक्तिशाली 6.9 तीव्रता पर आया था।
यह भी पढ़ें: इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.3 की तीव्रता, सुनामी की चेतावनी