Move to Jagran APP

शिनजियांग में मुस्लिम महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं चिंताजनक, अंतरराष्ट्रीय जांचकर्ताओं को आने दे चीन : अमेरिका

शिनजियांग प्रांत में मुस्लिम महिलाओं के साथ नियोजित तरीके से बड़े स्तर पर सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। इंसानियत के खिलाफ ये घटनाएं पूरे विश्व को हैरान करने वाली हैं। इनको लेकर अमेरिका बेहद चिंतित है। जानें उसने क्‍या कहा...

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Thu, 04 Feb 2021 08:29 PM (IST)Updated: Thu, 04 Feb 2021 08:29 PM (IST)
शिनजियांग में मुस्लिम महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं चिंताजनक, अंतरराष्ट्रीय जांचकर्ताओं को आने दे चीन : अमेरिका
शिनजियांग प्रांत में मुस्लिम महिलाओं के साथ नियोजित तरीके से बड़े स्तर पर सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं।

वाशिंगटन, रायटर। चीन के शिनजियांग प्रांत में मुस्लिम महिलाओं के साथ नियोजित तरीके से बड़े स्तर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जा रहे हैं। यहां महिलाओं का शारीरिक शोषण, अत्याचार बढ़ रहे हैं। यातना की ये घटनाएं पूरे विश्व को हैरान करने वाली हैं। इन घटनाओं को लेकर अमेरिका बेहद चिंतित है। बुधवार को बीबीसी ने इस पर एक विस्तृत रिपोर्ट दी है। यातना दिए जाने वाले इन शिविरों में पूर्व में रहीं और ड्यूटी देती रहीं महिलाओं से भी यहां के अत्याचारों के बारे में जानकारी हासिल की गई है।

loksabha election banner

मुस्लिम महिलाओं पर अमानवीय अत्‍याचार

अमेरिका की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता से जब इस पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया तो उनका कहना था कि ये जानकारियां परेशान करने वाली हैं। इन शिविरों में जिस तरह से नियोजित तरीके से उइगर व अन्य मुस्लिम महिलाओं के साथ यौन शोषण हो रहा है, वह घोर अमानवीय है। प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका पहले ही यहां की घटनाओं को मानवता के खिलाफ और नरसंहार की संज्ञा दे चुका है।

जांचकर्ताओं को जाने दे चीन

अमेरिकी विदेश मंत्रालय का कहना है कि ये घटनाएं हैरान करने वाली हैं और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। चीन को तत्काल अंतरराष्ट्रीय जांचकर्ताओं को वहां जाने की अनुमति देनी चाहिए। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि इसके क्या गंभीर परिणाम होंगे, लेकिन कहा कि अमेरिका अपने सहयोगी देशों से बात करके इन अत्याचारों के संबंध में ठोस कार्रवाई पर बात करेगा। मालूम हो कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी चीन के शिनजियांग प्रांत हो रहे अत्याचारों के संबंध में इस देश पर कई प्रतिबंध लगा चुके हैं।

पोंपियो के बयान पर बौखला गया था चीन

उल्‍लेखनीय है कि पिछले महीने चीन ने तत्‍कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो के उइगर मुस्लिमों पर अत्याचार के संबंध में दिए गए बयान को रद्दी का टुकड़ा बताया था। चीन का कहना था कि पोंपियो का शिनजियांग प्रांत में अल्पसंख्यक मुस्लिमों पर अत्याचार का आरोप महज सनसनी फैलाने के लिए दिया गया है। यह बयान दुर्भावनावश जारी किया गया है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा था कि माइक पोंपियो झूठ बोलने और धोखा देने के लिए कुख्यात हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.