अमेरिका से लड़ाकू विमान और टैंक खरीदेगा ताइवान, US-चीन के रिश्ते होंगे और खराब
आशंका जताई जा रही है कि ताइवान के इस आग्रह पर अगर अमेरिका ने अमल किया तो चीन के साथ उसके रिश्ते और खराब हो सकते हैं।
By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 04:42 PM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2019 04:42 PM (IST)
बीजिंग, एपी। चीन से चल रही तनातनी के बीच ताइवान, अमेरिका से लड़ाकू विमान और टैंक खरीदने जा रहा है। ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।
प्रशांत महासागर स्थित अमेरिका के हवाई द्वीप के दौरे पर वेन ने बुधवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि ताइवान सरकार ने एफ-16वी लड़ाकू विमानों और एम-1 टैंकों के लिए अमेरिका से अनुरोध किया है।
आशंका जताई जा रही है कि ताइवान के इस आग्रह पर अगर अमेरिका ने अमल किया तो चीन के साथ उसके रिश्ते और खराब हो सकते हैं। ताइवान को चीन अपने गणराज्य का हिस्सा मानता है। ताइवान द्वारा संप्रभुता की बात करने पर चीन बल प्रयोग की धमकी देता है।
ताइवान को अमेरिका पहले भी हथियार मुहैया करा चुका है। राष्ट्रपति वेन ने कहा कि इन हथियारों से ताइवान धरती के अलावा आसमान में भी अपनी रक्षा सुनिश्चित करेगा। इससे सेना का मनोबल भी बढ़ेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें