Move to Jagran APP

चीन-जापान युद्ध में समुद्र में डूबे चीनी जंगी जहाज का मलबा 125 साल बाद मिला

पुरातत्वविदों की टीम को जहाज के मलबे से चीनी मिट्टी के बर्तन, पुराने हथियार और बंदूक की गोलियों सहित करीब 500 अवशेष मिले हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Thu, 27 Sep 2018 05:47 PM (IST)Updated: Thu, 27 Sep 2018 05:47 PM (IST)
चीन-जापान युद्ध में समुद्र में डूबे चीनी जंगी जहाज का मलबा 125 साल बाद मिला
चीन-जापान युद्ध में समुद्र में डूबे चीनी जंगी जहाज का मलबा 125 साल बाद मिला

बीजिंग, आइएएनएस। करीब 125 साल पहले चीन और जापान की नौसेनाओं के बीच हुई लड़ाई में समुद्र में डूबे चीनी जंगी जहाज को पुरातत्वविदों ने खोज निकाला है। जिंगयुआन नामक इस जहाज का मलबा चीन के तट पर सतह से 12 मीटर नीचे मिला। पुरातत्वविदों की एक टीम कई वर्षो से इसकी खोज में जुटी थी।

loksabha election banner

चीन के राष्ट्रीय सांस्कृतिक विरासत प्रशासन के अनुसार, जर्मनी के वलकान शिपयार्ड में बने जिंगयुआन को बीती सदी के आठवें दशक में चीनी नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया था। पहले चीन-जापान युद्ध के दौरान सितंबर, 1894 में यह डूब गया था।

चीन पर शासन करने वाले क्विंग साम्राज्य और जापान के बीच यह युद्ध वर्ष 1912 तक लड़ा गया था। जिंगयुआन तीन अन्य युद्धपोतों के साथ पीले सागर में डूब गया था।

पुरातत्वविदों की टीम को जहाज के मलबे से चीनी मिट्टी के बर्तन, चमड़े की बनी चीजें, पुराने हथियार और बंदूक की गोलियों सहित करीब 500 अवशेष मिले हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि विश्व नौसेना इतिहास के अध्ययन के लिए ये अवशेष काफी अहम हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.