Move to Jagran APP

सेनकाकू द्वीप पर चीन और जापान का विवाद बरकार, जानें क्‍या है डियाओयू द्वीप

चीन और जापान के बीच सेनकाकू द्वीप पर चला आ रहा गतिरोध बरकरार है। बता दें कि हाल ही में जापान के स्‍थानीय परिषद में चीन और ताइवान के साथ विवादित सेनकाकू द्वीप क्षेत्र में स्थित कुछद्वीपों की प्रशासनिक स्थिति बदलने वाले विधेयक को मंजूरी दी थी।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 03:48 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 03:48 PM (IST)
सेनकाकू द्वीप पर चीन और जापान का विवाद बरकार, जानें क्‍या है डियाओयू द्वीप
जापान में चीन के विदेश मंत्री वांग यी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ। फाइल फोटो।

टोक्यो, एजेंसी। चीन और जापान के बीच सेनकाकू द्वीप पर चला आ रहा गतिरोध बरकरार है। इसे लेकर दोनों देशों के बीच व‍िवाद काफी पुराना है। इस द्वीप को लेकर एक बार फ‍िर दोनों देशों के नेता वार्ता कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में जापान के स्‍थानीय परिषद में चीन और ताइवान के साथ विवादित सेनकाकू द्वीप क्षेत्र में स्थित कुछद्वीपों की प्रशासनिक स्थिति बदलने वाले विधेयक को मंजूरी दी थी। इस विधेयक के अनुसार टोक्‍यो द्वारा नियंत्रित  सेनकाकू द्वीप जिसे जापान में टोनोशीरो तथा ताइवान और जापान में दियोयस के नाम से जाना जाता है, का नाम बदलकर टोनोशीरो सेनकाकू कर दिया गया है। 

loksabha election banner

गौरतलब है कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे हैं और प्रमख रूप से सेनकाकू द्वीप के विवाद और घुसपैठ के मुद्दे पर ही दोनों पक्षों के बीच वार्ता हो रही है। जापान ने चीन से सख्त आपत्ति जताई है कि वह निरंतर उसके क्षेत्र के द्वीपों पर घुसपैठ करने का प्रयास कर रहा है। दोनों ही पक्ष सहमत हैं कि वे भड़काने वाली गतिविधियों से परहेज करेंगे। ज्ञात हो कि पूर्वी चीन सागर के सेनकाकू द्वीप पर निरंतर चीन घुसपैठ के प्रयास करता रहा है, वह इसको अपना डियाओयू द्वीप बताता है। इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है। केटो ने बताया कि इस साल चीन 306 बार घुसपैठ का प्रयास कर चुका है। हमने यहां आए चीन के विदेश मंत्री वांग यी से अपना विरोध जता दिया है।

सेनकाकू द्वीप एक निर्जन द्वीप समूहों का हिस्‍सा है। यह पूर्वी चीन सागर में स्थित है। चीन ड‍ियाओयू द्वीप  तथा उससे संबद्ध क्षेत्र को अपनी सीमा में स्थित मानता है। चीन के अनुसार जापान द्वारा क्षेत्र की प्रशासनिक स्थिति में किया गया बदलाव चीन की क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्‍लंघन करता है। चीन ने कहा कि वह अपनी संप्रभुता की रक्षा करने के लिए दृढ़ है। इतना ही नहीं चीन ने इन द्वीपों के आस-पास के क्षेत्र में जहाजों के बड़े भी तैनात कर रखे हैं। उधर, ताइवान का दावा है कि डियाओयू द्वीपीय क्षेत्र उसका हिस्‍सा है। उसने कहा इसमें किसी भी तरह के बदलाव अमान्‍य होंगे। उधर, वर्ष 2014 में अमेरिका ने यह स्पष्ट किया था जापान की सुरक्षा के लिए की गई अमेरिका-जापान सुरक्षा संधि विवादित द्वीपों को भी कवर करती है। अत: सेनकाकू द्वीप विवाद में अमेरिका भी शामिल हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.