Move to Jagran APP

वंदे भारत मिशन में चीन के लिए और दो उड़ानें संचालित करेगा भारत, 23-30 अक्टूबर को होगी रवाना

इन उड़ानों से वैध वर्किंग वीजा धारक चीन जा सकते हैं और वापसी में विमान घर वापसी के इच्छुक भारतीयों को लेकर आएगा। भारत ने वंदे भारत मिशन के तहत चीन से अभी तक पांच उड़ानें संचालित की हैं।

By Manish PandeyEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 08:56 AM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2020 08:56 AM (IST)
वंदे भारत मिशन में चीन के लिए और दो उड़ानें संचालित करेगा भारत, 23-30 अक्टूबर को होगी रवाना
एयर इंडिया 23 और 30 अक्टूबर को ग्वांगझू-दिल्ली के लिए दो उड़ानें संचालित करेगा।

बीजिंग, प्रेट्र। कोविड-19 लॉकडाउन के कारण फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत 23 और 30 अक्टूबर को दिल्ली से चीन के शहर ग्वांगझू के लिए वंदे भारत मिशन के तहत दो उड़ानें संचालित करने की योजना बना रहा है। भारतीय दूतावास ने मंगलवार को बताया एयर इंडिया 23 और 30 अक्टूबर को ग्वांगझू-दिल्ली के लिए दो उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है।

loksabha election banner

विमानन कंपनी द्वारा तय किराया का भुगतान कर इनके लिए टिकट खरीदे जा सकते हैं। इन उड़ानों से वैध वर्किंग वीजा धारक चीन जा सकते हैं और वापसी में विमान घर वापसी के इच्छुक भारतीयों को लेकर आएगा। भारत ने वंदे भारत मिशन के तहत चीन से अभी तक पांच उड़ानें संचालित की हैं। पिछली पांचों उड़ानें शंघाई, ग्वांगझू और निंग्बो से संचालित हुई थीं।                                                                                                          

भारत ने इस साल फरवरी में तीन विशेष उड़ानों के जरिये वुहान में फंसे भारतीय छात्रों को भी निकाला था। चीन लौटने वाले को अधिकृत रूप से मान्य होटलों में 14 दिनों तक क्वारंटाइन रहना जरूरी होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.