Move to Jagran APP

Hong Kong: मॉस्क पहनने पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध, लगातार हिंसक हो रहे प्रदर्शन

Hong Kong में लाखों लोगों द्वारा मास्क पहनकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के खिलाफ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने मॉस्क पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 02:30 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 02:43 PM (IST)
Hong Kong:  मॉस्क पहनने पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध, लगातार हिंसक हो रहे प्रदर्शन
Hong Kong: मॉस्क पहनने पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध, लगातार हिंसक हो रहे प्रदर्शन

हांगकांग,एएफपी। हांगकांग में सरकार ने शुक्रवार को मॉस्क पहनकर प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शकारियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। एक अक्टूबर चीन के राष्ट्रीय दिवस के दौरान देश में काफी हिंसक आंदोलन हुआ था, इसके बाद सरकार ने ये फैसला लिया है। इसकी जानकारी खुद मुख्य कार्यकारी कैरी लैम ने दी। कैरी लैम ने कहा कि उन्होंने आपातकालीन नियमों के अध्यादेशों के तहत ये आदेश दिया है। कैरी लेम को आपातकाल या सार्वजनिक खतरे के समय में कोई भी कानून बनाने की  शक्ति प्रदान है।

loksabha election banner

52 वर्षों में पहली बार लागू हुआ ये कानून

52 वर्षों में यह पहली बार इस कानून को लागू किया गया है।  लेम ने कहा कि हम मानते हैं कि नया कानून नकाबपोश हिंसक प्रदर्शनकारियों और दंगाइयों के खिलाफ एक हानिकारक प्रभाव पैदा करेगा, और पुलिस को इसके कानून प्रवर्तन में मदद करेगा। लेकिन उसने जोर देकर कहा कि शक्तियों के उपयोग का मतलब यह नहीं था कि सरकार ने आधिकारिक तौर पर आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी थी। उन्होंने आगे कहा कि अध्यादेश का शीर्षक आपातकाल है लेकिन हांगकांग आपातकालीन स्थिति में नहीं है। घोषणा से पहले हजारों नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने जिनमें से कई ऑफिस कार्यकर्ता है उन्होंने शुक्रवार को शहर में मार्च किया।

एक सर्जिकल मास्क पहने एक 34 वर्षीय कार्यालय कर्मी मैरी ने एएफपी को बताया कि यंगस्टर्स अपनी जान जोखिम में डालकर 10 साल तक जेल में बंद रहने के लिए तैयार हैं, इसलिए मास्क पहनना कोई समस्या नहीं है। सरकार के आलोचकों ने यह भी चेतावनी दी कि यह कदम हांगकांग के लिए डिक्टेटरशिप (तानाशाही) की दिशा में एक बड़ा कदम है। हांगकांग विश्वविद्यालय में लॉ के प्रोफेसर साइमन यंग ने कहा कि मॉस्क पर प्रतिबंध लगाने से हो सकता है कि कुछ प्रदर्शनकारी सड़को पर कम दिखाई दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.