Move to Jagran APP

कोरोना वायरस की चपेट में सबसे अधिक बुजुर्ग, महिलाओं की तुलना में पुरुष ज्‍यादा संक्रमित

चाइनीज सेंटर फॉर डिसीज एवं प्रिवेंशन सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में कोरोना से पीड़‍ित 44672 मरीजों में सबसे ज्यादा (14.2 फीसद) 80 साल के ऊपर के बुजुर्ग हैं।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 04:42 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 04:42 PM (IST)
कोरोना वायरस की चपेट में सबसे अधिक बुजुर्ग, महिलाओं की तुलना में पुरुष ज्‍यादा संक्रमित
कोरोना वायरस की चपेट में सबसे अधिक बुजुर्ग, महिलाओं की तुलना में पुरुष ज्‍यादा संक्रमित

बीजिंग, एजेंसियां। चीन में कोरोना से पीडि़त 44,672 मरीजों में सबसे ज्यादा 80 साल के ऊपर के बुजुर्ग हैं। जिनका फीसद 14.2 है। यह रिपोर्ट चाइनीज सेंटर फॉर डिसीज एवं प्रिवेंशन सेंटर की है। दरअसल, चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना के प्रभाव पर हाल ही में अपनी पहली रिपोर्ट जारी की जिसमें विश्लेषण के लिए 72,314 मरीजों का रिकॉर्ड खंगाला गया और 44,672 कोरोना के पुष्ट केस का इस्तेमाल किया गया। इसमें मुख्य रूप से उम्र के मुताबिक, 10 से लेकर 39 साल के लोगों में मृत्युदर का फीसद 0.2 है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि महिलाओं की तुलना में पुरुष कोरोना की चपेट में ज्यादा हैं।

loksabha election banner

मृत्युदर 2.3 फीसद

विश्लेषण में लिए इस्तेमाल किए गए केस (44,672) में 1,023 लोगों की मौत हुई जो 2.3 फीसद है। इसमें पाया गया कि उम्र के साथ मृत्युदर भी बढ़ती जाती है इसलिए बढ़ती उम्र के लोगों को कोरोना से सावधान रहने की जरूरत है।

बच्चे फिर भी सुरक्षित

रिपोर्ट में सामने आया कि बच्चे तुलनात्मक रूप से बुजुर्गों से ज्यादा सुरक्षित हैं। नौ साल की उम्र तक एक भी बच्चा कोरोना की चपेट में नहीं पाया गया। वहीं 10 साल से लेकर 39 साल तक मृत्यदुर 0.2 प्रतिशत दिखी।

ये बीमारियां घातक

जिन लोगों को हृदय और श्वास संबंधी रोग, हाइपरटेंशन या मधुमेह है उनमें मृत्युदर का फीसद अधिक पाया गया। साथ ही कोरोना की गिरफ्त में महिलाओं की तुलना में पुरुष ज्यादा आ रहे हैं। पुरुषों की मृत्युदर का फीसद 2.8 जबकि महिलाओं का 1.7 फीसद है।

उम्र,          फीसद

10-19,     0.2 फीसद

20-29,     0.2 फीसद

30-39,     0.2 फीसद

40-49,     0.4 फीसद

50-59,     1.3 फीसद

60-69,     3.6 फीसद

70-79,     8.0 फीसद

80 से अधिक, 14.8 फीसद

---------------------

वुहान में इंडस्ट्री की स्थिति

इंडस्ट्री,                               फीसद

ऑटोमोबाइल,                       48.4

तकनीकी,                             25

रसायन,                                8.1

इंजीनियरिंग एवं मैन्यूफैक्चरिंग, 8.1

स्वास्थ्य क्षेत्र,                          8.1

खुदरा,                                 0.8

(कोरोना के बढ़ते प्रकोप से ये क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं जिसका असर विश्व भर पर पड़ेगा।) 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.