Move to Jagran APP

Corona Cases Increased In China: बीजिंग में फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, लगाए गए कई कड़े प्रतिबंध

कोरोना वायरस के ज्यादातर मामले चीन के बीजिंग से आ रहे हैं। वहीं शंघाई और बीजिंग प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं। बड़े पैमाने पर कोरोना की जांच का अभियान सरकार चला रही है। कई नए प्रतिबंध लगाए रहे हैं ताकि बढ़ते मामलों पर रोक लगाया जा सके।

By Babli KumariEdited By: Published: Fri, 13 May 2022 11:13 AM (IST)Updated: Fri, 13 May 2022 11:45 AM (IST)
Corona Cases Increased In China: बीजिंग में फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, लगाए गए कई कड़े प्रतिबंध
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चीन में हो रही है मास टेस्टिंग (एएनआइ)

बीजिंग, एएनआइ। चीन की राजधानी बीजिंग में रोज कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। संक्रमण के बढ़ते मामलों से चीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शुक्रवार को जानकारी दी कि चीन में  गुरुवार को 312 स्थानीय कोविड​​​​-19 मामलों की पुष्टि की गई है। इन नए स्थानीय मामलों में से अधिकतर मामले शंघाई से हैं। इन सभी मामलों में से चीन के वित्तीय केंद्र शंघाई में 227 संक्रमण के मामलें दर्ज किए गए।

loksabha election banner

चीन में थम नहीं रहे कोरोना मामले 

चीन में कुल 2,140 ऐसे मामलों जिनमें मुख्य रूप से लक्षण पाये गए थे। इन मामलों में से चीन के पूर्वी वित्तीय केंद्र शंघाई में 1,869 स्थानीय रूप से बिना लक्षण वाले संक्रमितों की सूचना दी। शंघाई के अलावा, मुख्य भूमि पर सात अन्य प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में नए स्थानीय रूप से प्रसारित COVID-19 मामले देखे गए, जिनमें बीजिंग में 42 और हेनान में 15 शामिल हैं।

लगाए जा रहे हैं कड़े प्रतिबंध 

इस बढ़ते कोरोना प्रक्रोप से चीनी सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जिस तरह चीन की सरकार पूरे देश में अपने 'शून्य-कोविड' निति को लागू कर राखी है, अब इस बहुप्रचारित 'शून्य-कोविड' रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं। जिसे सरकार ने देश में महामारी को रोकने के लिए लगाया था। इस बीच, चीन के शंघाई में COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए चल रहे सरकार के कड़े प्रतिबंध और लाकडाउन के कारण लोगों को भोजन की कमी हो रही है, और इन प्रतिबंधों के कारण लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

बीजिंग में लगे कई नए प्रतिबंध 

बीजिंग में बढ़ते कोरोना के ओमिक्रोण वैरिएंट मामलों के बीच कई कड़े प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। बढ़ते मामलों बीच बीजिंग ने सभी रेस्तरां पर प्रतिबंध लगा दिया है, सार्वभौमिक स्टूडियो को बंद कर दिया है और निवासियों को सार्वजनिक स्थानों में प्रवेश करने के लिए एक कोविड टेस्ट का नेगेटिव रिपोर्ट  दिखाने   का आदेश दिया है।

वहीं रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी COVID-19 के दौरान शंघाई के निवासियों को बासी भोजन वितरित कर रहे हैं, खाद्य आपूर्ति का सेवन करने के बाद शंघाई के निवासी बीमार पड़ रहे हैं।

चीन पिछले दो साल से कोरोना के कारण खराब स्थिति में है। सरकार द्वारा कोरोना समय में देश की खराब संचालन ने अधिकारियों में जनता का अविश्वास और सरकार पर गुस्सा को बढ़ा दिया है। कई जगहों पर लोगों का गुस्सा प्रदर्शन के जरिये दिख रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.