Move to Jagran APP

बचपन से पायलट बनने का था सपना, नहीं बन पाने पर कर दिया ऐसा काम

हवाई जहाज़ बनाने के लिए उन्होंने करीब 2.6 मिलियन युआन खर्च करने पड़े। उन्होंने एयरबस 320 के खिलौने की मदद से विमान बनाना शुरू किया।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 04:05 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 04:05 PM (IST)
बचपन से पायलट बनने का था सपना, नहीं बन पाने पर कर दिया ऐसा काम
बचपन से पायलट बनने का था सपना, नहीं बन पाने पर कर दिया ऐसा काम

बीजिंग, एएफपी। चीन के एक व्यक्ति का बचपन से पायलट बनने सपना का था। लेकिन अपना बचपन का सपना पूरा नहीं होने पर उन्होंने खुद हवाई जहाज़ बनाने का फैसला किया। चीन में प्याज और लहसून की खेती करने वाले झू यू के खेत में ए- 320 विमान की हूबहू नक़ल खड़ी है। चीन के उत्तरपूर्व में गेहूं के खेतों से घिरे एक छोटे से मैदान में ये विमान खड़ा है। इसका निर्माण करीब-करीब पूरा हो चुका है। केवल फिनिशिंग का काम बचा है।

prime article banner

झूयू ने स्कूली पढाई बीच में छोड़ दी थी। पढाई छोड़ने के बाद उन्होंने प्याज और लहसून की खेती करना शुरू किया। झू यू बचपन से ही हवाई जहाज़ उड़ाने का सपना देखा था। पढाई छूटने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि पायलट बनने और हवाई जहाज़ उड़ाने का उनका ख्वाब पूरा नहीं हो सकता है तो उन्होंने खुद जहाज़ बनाने का निश्चय किया। हवाई जहाज़ बनाने के लिए उन्होंने करीब 2.6 मिलियन युआन खर्च करने पड़े। उन्होंने एयरबस 320 के खिलौने की मदद से विमान बनाना शुरू किया।

       

इसके उन्होंने बहुत सारे फोटो और इंटरनेट से ऑनलाइन जानकारी जुटाई। तमाम खामियों के बाद उनका विमान आकार लेने लगा। विमान को बनाने में पांच अन्य सहयोगियों ने भी मदद की। इस विमान को बनाने में करीब 60 टन स्टील का इस्तेमाल किया गया है।झू यू ने कहा कि विमान बनाने में उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई की बदौलत बचपन का सपना पूरा किया है।

झु ने इस विमान को एक रेस्टोरेंट में तब्दील करने का फैसला किया है। झू ने कहा, "हम एक रेड कार्पेट डालेंगे ताकि खाने वाले हर व्यक्ति को लगे की वो किसी देश का प्रमुख है।" ए 320 की पारंपरिक 156 सीटों को ग्राहकों के लिए 36 कुर्सियों में बदल दिया गया है। झू अभी तक सुनिश्चित नहीं है कि वह हैमबर्गर और फ्रेंच फ्राइज़ या नियमित चीनी भोजन परोसेंगे जो स्थानीय लोग पसंद कर सकते हैं। यह स्थान इंटरस्टेट हाईवे से बहुत दूर नहीं, इसलिए उन्हें उम्मीद हैं कि विमान जल्द ही भूखे यात्रियों से भर जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.