Move to Jagran APP

चीन ने पेश की एक और मिसाल, समुद्र के नीचे बनाई 288 फीट गहरी सुरंग

हांगकांग, मकाऊ और झुहाई को जोड़ने वाले समुद्र पर बने दुनिया के सबसे लंबे पुल तैयार होने के एक महीने के भीतर चीन ने इसे भी बना लेने की घोषणा कर दी है।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 09:17 AM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 02:15 PM (IST)
चीन ने पेश की एक और मिसाल, समुद्र के नीचे बनाई 288 फीट गहरी सुरंग
चीन ने पेश की एक और मिसाल, समुद्र के नीचे बनाई 288 फीट गहरी सुरंग

नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। चीन ने दुनिया के सामने इंजीनियरिंग की एक और मिसाल पेश की है। अब उसने समुद्र के नीचे दुनिया की सबसे गहरी सुरंग बना डाली है। 8.1 किमी लंबी इस सुरंग का 3.49 किमी हिस्सा समुद्र के नीचे है। 88 मीटर गहरी सुरंग क्विंगदाओ शहर के जिओझाऊ खाड़ी में बनी है। वर्तमान में यह चीन की समुद्र के नीचे बनी सबसे लंबी और गहरी सुरंग है। हांगकांग, मकाऊ और झुहाई को जोड़ने वाले समुद्र पर बने दुनिया के सबसे लंबे पुल तैयार होने के एक महीने के भीतर चीन ने इसे भी बना लेने की घोषणा कर दी है।

loksabha election banner

हैरतअंगेज निर्माण
पूर्व में अपनी कई सफल योजनाओं से दुनिया को चौंका चुके चीन को इस सुरंग को बनाने में काफी मशक्कत उठानी पड़ी। सुरंग के प्रोजेक्ट मैनेजर के मुताबिक समुद्र के नीचे 290 फीट पर दबाव बहुत था, जिसमें काम करना बहुत आसान बात नहीं थी। प्रति वर्ग मी यह दाब 300 कारों के वजन के बराबर था। प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच यह उपलब्धि अहम है।

सुरंग से गुजरेगी मेट्रो
यह परियोजना क्विंगदाओ के एक नंबर मेट्रो लाइन का हिस्सा है। शहर की आबादी 90 लाख है। जर्मनी के उपनिवेश रहे इस शहर को चीन की बीयर राजधानी भी कहते हैं। 37 मील लंबी सबवे लाइन में 23 स्टाप हैं। 2020 में यहां मेट्रो चलने लगेगी। अभी लोगों को जिओझाऊ खाड़ी घूमकर जाना पड़ता है। जिसमें वक्त ज्यादा लगता है। मेट्रो चलने के बाद यह पूरा रास्ता छह मिनट में तय किया जा सकेगा।

पूर्व का रिकॉर्ड
तुर्की की बॉसफोरस खाड़ी में बनी मरमारय सुरंग को इससे पहले समुद्र के नीचे सबसे गहरी होने का तमगा हासिल था। यह 55 मीटर (180 फीट) से अधिक गहरी है। 13.6 किमी (8.5 मील) लंबी यह सुरंग बॉसफोरस खाड़ी के नीचे गुजरते हुए इस्तांबुल के दोनों किनारों पर एशिया और यूरोप को जोड़ती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.