Move to Jagran APP

चीन के 3 अंतरिक्ष यात्री तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के लिए होंगे रवाना, 2030 तक पूरा करेगा यह लक्ष्य

चीनी अंतरिक्ष एजेंसी ( Tiangong space station ) गुरुवार को शेनझोउ-18 चालक दल को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रही है। यात्रियों को लेकर अंतरिक्ष यान जिउक्वान सैटेलाइट लांच सेंटर से रात 859 बजे उड़ान भरने के लिए तैयार है। वे शेनझोउ -17 टीम का स्थान लेंगे जो पिछले वर्ष अक्टूबर से चीन के तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद हैं। नया दल अंतरिक्ष स्टेशन पर लगभग छह महीने बिताएगा।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Published: Wed, 24 Apr 2024 10:30 PM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2024 11:45 PM (IST)
चीन के 3 अंतरिक्ष यात्री तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के लिए होंगे रवाना (Image: Reuters)

जिउक्वान, एपी। चीनी अंतरिक्ष एजेंसी गुरुवार को शेनझोउ-18 चालक दल को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रही है। एजेंसी का लक्ष्य 2030 तक लोगों को चंद्रमा पर भेजना है। अंतरिक्ष यात्रियों के नए दल में 43 वर्षीय कमांडर ये गुआंगफू, 34 वर्षीय ली कांग और 36 वर्षीय ली गुआंगसु शामिल हैं।

loksabha election banner

यात्रियों को लेकर अंतरिक्ष यान जिउक्वान सैटेलाइट लांच सेंटर से रात 8:59 बजे उड़ान भरने के लिए तैयार है। वे शेनझोउ-17 टीम का स्थान लेंगे, जो पिछले वर्ष अक्टूबर से चीन के तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद हैं। नया दल अंतरिक्ष स्टेशन पर लगभग छह महीने बिताएगा।

अंतरिक्ष स्टेशन पर मलबा संरक्षण उपकरण स्थापित करेगा

यह वैज्ञानिक परीक्षण के साथ ही अंतरिक्ष स्टेशन पर मलबा संरक्षण उपकरण स्थापित करेगा। चीनी जांच एजेंसी सीएमएसए के उप निदेशक लिन जिकियांग ने कहा कि चीन अंतत: विदेशी अंतरिक्ष यात्रियों और अंतरिक्ष पर्यटकों को अपने अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंच प्रदान करने की दिशा में काम कर रहा है। हम निश्चित रूप से चीन के अंतरिक्ष स्टेशन पर विभिन्न देशों के अंतरिक्ष यात्रियों को देखने की उम्मीद करते हैं।

चीन ने 2003 में अपना पहला मानव अंतरिक्ष मिशन जारी किया था, जो पूर्व सोवियत संघ और अमेरिका के बाद अपने संसाधनों का उपयोग कर किसी व्यक्ति को अंतरिक्ष में भेजने वाला तीसरा देश बन गया।

यह भी पढ़ें: Russia: नवलनी की मौत के बाद मेमोरियल सेवा आयोजित करने वाला पादरी निलंबित, धार्मिक परिधान पहनने का अधिकार भी छीना

यह भी पढें: Taiwan: पिता-पुत्र पर लगा चीन के लिए जासूसी करने का आरोप, ताइनान की अदालत ने सुनाई 8 साल की सजा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.