Move to Jagran APP

अमेरिका के नौसेना अधिकारी पहुंचे ताइवान , भड़क उठा चीन

अमेरिकी नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी की ताइवान यात्रा के बाद चीन फिर भड़क गया है। उसने कहा है कि वह ताइवान के साथ अमेरिका के किसी भी सैन्य संबंधों का पुरजोर विरोध करता है और उसका उचित जवाब भी देगा।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 07:41 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 07:41 PM (IST)
अमेरिका के नौसेना अधिकारी पहुंचे ताइवान , भड़क उठा चीन
चीन और ताइवान के राष्‍ट्रपति की फाइल फोटो।

 बीजिंग, रायटर। अमेरिकी नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी की ताइवान यात्रा के बाद चीन फिर भड़क गया है। उसने कहा है कि वह ताइवान के साथ अमेरिका के किसी भी सैन्य संबंधों का पुरजोर विरोध करता है और उसका उचित जवाब भी देगा। अमेरिकी नौसेना के एडमिरल की ताइवान की अघोषित यात्रा के बाद से चीन के तेवर तीखे हो गए हैं। नौसेना के एडमिरल ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य खुफिया की देखरेख की और ताइवान की अघोषित यात्रा की। रविवार को रायटर को इसकी जानकारी दी थी। न तो ताइवान और न ही संयुक्त राज्य अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर यात्रा की पुष्टि की है। ट्रम्प प्रशासन ने पिछले दिनों सुरक्षा के मद्देनजर ताइवान को हथियारों की बिक्री भी की। इसे लेकर चीन ने चेतावनी भी दी। ड्रैगन इस लोकतांत्रिक द्वीप को अपना प्रांत मानता है।

loksabha election banner

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजान ने कहा है कि अमेरिका के ताइवान से किसी भी तरीके के सीधे संबंधों को चीन सहन नहीं करेगा। ताइवान के मुद्दे पर चीन की संवेदनशीलता अमेरिका को समझनी चाहिए। ज्ञात हो कि चीन ने अमेरिका के स्वास्थ्य सचिव एलेक्स अजार के ताइवान पहुंचने पर भी ऐसी ही प्रतिक्रिया दी थी। उल्लेखनीय है कि ताइवान को हाल ही में अमेरिका ने हथियार बेचने का एक समझौता किया है, उसी के बाद से इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है। हाल के कुछ महीनों में अमेरिकी अधिकारियों के दौरे से भी समय-समय पर चीन भड़कता रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.