Coronavirus In China: चीन में फिर से दर्ज हुए आठ नए संक्रमित मामले
चीन के वुहान फैले कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया झेल रही है लेकिन चीन खुद भी इस जानलेवा वायरस से पूरी तरह उभर नहीं पाया है
बीजिंग, रॉयटर्स। चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया झेल रही है, लेकिन चीन खुद भी इस जानलेवा वायरस से पूरी तरह उभर नहीं पाया है। शनिवार को चीन में फिर से आठ संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं।
पूरी दुनिया में 1 करोड़ 11 लाख के पार संक्रमितों का आंकड़ा
कोरोना वायरस से वैश्विक स्तर पर 1 करोड़ 11 लाख के पार संक्रमितों की संख्या पहुंच गई है। इस वायरस से पूरी दुनिया में अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 28 लाख के पार पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 1 लाख 31 हजार के पार पहुंच गई है। यूएस के बाद ब्राजील, रुस, भारत. पेरु, चिली, यूके, मेक्सिको और स्पेन सबसे ज्यादा प्रभावित है।
दूसरे नंबर सबसे ज्यादा प्रभावित ब्राजील
ब्राजील में संक्रमितों का आंकड़ा 15 लाख 78 हजार के पार पहुंच गया है वहीं रूस में 6 लाख 74 हजार के पार संक्रमितों की संख्या पहुंच गई है। वहीं भारत में 6 लाख 48 हजार के पार संक्रमितों की संख्या पहुंच गई है। प्रत्येक दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है।
संक्रमित देशों में अमेरिका और ब्राजील सबसे ज्यादा संक्रमित देशें की लिस्ट में बने हुए हैं। फिलहाल इस वायरस से अभी तक निजात नहीं मिल पाई है। सभी देश अपने स्तर पर इस वायरस से लड़ रहे हैं। सभी देशों में फिलहाल इस वायरस से बचने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। इल वायरस की वैक्सीन बनाने में सभी देश लगे हुए हैं। इंसान से इंसान को फैलने वाले जानलेवा वायरस तेजी से फैल रहा है। इससे बचने के लिए लगभग सभी देशों ने अपने यहां पर लॉकडाउन भी लगाया, जिसके बाद लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में लोगों को परेशानियों के देखते हुए लगभग सभी देशों ने अपने यहां पर लॉकडाउन में छूट प्रदान की है।