Move to Jagran APP

चंद्रयान 2 की सफल लॉन्चिंग पर चीन ने भारत को दी बधाई, बोला- साथ मिलकर करेंगे काम

भारत ने अपने दूसरे चंद्र अभियान चंद्रयान-2 को सफलतापूर्वक GSLV-Mk3-M1 रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया था।

By Manish PandeyEdited By: Published: Wed, 24 Jul 2019 08:26 AM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2019 08:44 AM (IST)
चंद्रयान 2 की सफल लॉन्चिंग पर चीन ने भारत को दी बधाई, बोला- साथ मिलकर करेंगे काम
चंद्रयान 2 की सफल लॉन्चिंग पर चीन ने भारत को दी बधाई, बोला- साथ मिलकर करेंगे काम

बीजिंग, एजेंसी। चीन ने चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग पर भारत को बधाई दी है। इसरो की तारीफ करते हुए सोमवार को चीन ने भारत के साथ मिलकर अंतरिक्ष में काम करने की इच्छा व्यक्त की है। चीन ने कहा कि दोनों देश मिलकर अंतरिक्ष स्टेशन बनाने समेत कई अंतरिक्ष कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएंगे।

loksabha election banner

भारत ने सोमवार को अपने दूसरे चंद्र अभियान चंद्रयान-2 को सफलतापूर्वक GSLV-Mk3-M1 रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया। भारत का मकसद चांद के दक्षिणी ध्रुव पर रोवर उतारकर वहा के हालात की जानकारी इकट्ठी करना है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने भारत को बधाई देते हुए कहा कि चंद्रमा सहित बाहरी अंतरिक्ष की खोज सभी मनुष्यों का सामान्य हित में किया जाने वाला काम है। भारत को सभी इसमें अपना योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चीन बाहरी अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है और हम मानव जाति को और अधिक लाभ पहुंचाने के लिए बाहरी अंतरिक्ष में भारत के साथ काम करना चाहेंगे।

सोमवार को लॉन्च के कुछ घंटे बाद ही चीन के चंद्रमा कार्यक्रम के प्रमुख वू वीरेन ने भारत को चंद्रयान-2 की सफलता की कामना की। वीरेन ने कहा कि हम खुद अपना चंद्र मिशन सक्रिय रूप से चला रहे हैं और किसी अन्य देश के साथ प्रतिस्पर्धा में नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.