Move to Jagran APP

चीन ने अमेरिका को बताया विश्व शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा, अशांति के लिए ठहराया जिीम्मेदार

चीनी रक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग की विस्तारवादी सोच के संबंध में आई अमेरिकी रिपोर्ट की जमकर आलोचना की है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2020 03:05 PM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 03:05 PM (IST)
चीन ने अमेरिका को बताया विश्व शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा, अशांति के लिए ठहराया जिीम्मेदार
चीन ने अमेरिका को बताया विश्व शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा, अशांति के लिए ठहराया जिीम्मेदार

बीजिंग, एपी। चीन के रक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग की विस्तारवादी सोच और महाशक्ति बनने की महात्वाकांक्षा को लेकर आई अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट की जमकर आलोचना की है। अमेरिका पर पलटवार करते हुए रक्षा मंत्रालय ने वाशिंगटन को अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और विश्व शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। बता दें कि अमेरिकी रक्षा विभाग ने चीन की सैन्य महात्वाकांक्षा को लेकर दो सितंबर को संसद में एक रिपोर्ट पेश की थी। इसमें कहा गया था कि चीन के बढ़ते प्रभाव से ना केवल अमेरिका के राष्ट्रीय हित प्रभावित होंगे बल्कि अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरा पैदा होगा।                                                                                 

loksabha election banner

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वू कियान ने कहा कि रिपोर्ट पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और 140 करोड़ लोगों के बीच संबंधों की एक गलत तस्वीर पेश करती है। पिछले कई वर्षो के दौरान हुए घटनाक्रमों को देखें तो पता चलता है कि क्षेत्रीय अशांति के लिए पूरी तरह अमेरिका जिम्मेदार है। वह ना केवल अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का उल्लंघन करता है बल्कि उसके द्वारा उठाए गए कदम विश्व शांति को नुकसान पहुंचाते हैं।

इसमें कहा गया है कि अमेरिका द्वारा की गई कार्रवाई के चलते पिछले दो दशकों के दौरान 8,00,000 से अधिक लोगों की मौत हुई और लाखों अन्य लोगों को विस्थापन के लिए मजबूर होना पड़ा। खुद के अंदर झांकने के बजाय अमेरिका ने चीन के संबंध में एक तथाकथित रिपोर्ट जारी, जिसमें आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। कियान ने कहा कि हम अमेरिका से चीन के सैन्य निर्माण को निष्पक्ष तरीके से देखने और झूठे बयान व रिपोर्टो पर रोक लगाने का आह्वान करते हैं। साथ ही द्विपक्षीय सैन्य संबंधों पर सकारात्मक कार्रवाई के लिए कहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.