Move to Jagran APP

प्रशांत महासागर में टला बड़ा हादसा, अज्ञात वस्तु से टकराई अमेरिकी पनडुब्बी, चीन ने जताई चिंता

अमेरिकी नौसेना की पनडुब्बी दक्षिण चीन सागर में किसी अज्ञात चीज से टकरा गई। अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में 11 नाविक मामूली रूप से घायल हुए हैं। दो नाविकों को मध्यम दर्जे और नौ अन्य को हल्की चोटें आई। सभी का उपचार पनडुब्बी में ही कर लिया गया।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Fri, 08 Oct 2021 09:23 PM (IST)Updated: Fri, 08 Oct 2021 09:23 PM (IST)
प्रशांत महासागर में टला बड़ा हादसा, अज्ञात वस्तु से टकराई अमेरिकी पनडुब्बी, चीन ने जताई चिंता
प्रशांत महासागर में टला बड़ा हादसा, अज्ञात वस्तु से टकराई अमेरिकी पनडुब्बी।

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी नौसेना की पनडुब्बी दक्षिण चीन सागर में किसी अज्ञात चीज से टकरा गई। अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में 11 नाविक मामूली रूप से घायल हुए हैं। दो नाविकों को मध्यम दर्जे और नौ अन्य को हल्की चोटें आई। सभी का उपचार पनडुब्बी में ही कर लिया गया। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, चीन ने दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी पनडुब्बी के अज्ञात वस्तु से हुई टक्कर पर चिंता जताई है।

loksabha election banner

पनडुब्बी टकराने से परमाणु सामग्री लीक

चीन के विदेश मंत्री झाओ लिजिआन ने पनडुब्बी टकराने से परमाणु सामग्री के लीक अथवा समुद्री पर्यावरण को क्षति पहुंचने का पता लगाने के लिए अमेरिका से ब्योरा मुहैया कराने का आग्रह किया है। करीब पांच दिन पहले हुई दुर्घटना के बारे में अमेरिकी प्रशांत बेड़े ने संक्षिप्त बयान जारी कर कहा कि यूएसएस कनेक्टिकट अभी तक सुरक्षित है। सीवोल्फ श्रेणी की पनडुब्बी के परमाणु प्लांट पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

पनडुब्बी को गुआम बंदरगाह ले जाया गया

पनडुब्बी को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और इस घटना की जांच की जाएगी। बयान में दुर्घटना की जगह नहीं बताई गई है, लेकिन नौसेना के दो अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण चीन सागर में कनेक्टिकट जिस समय नियमित संचालन में थी उसी दौरान टक्कर हुई थी। उसके बाद पनडुब्बी को गुआम बंदरगाह ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि जिस वस्तु से पनडुब्बी टकराई वह क्या थी, लेकिन कोई दूसरी पनडुब्बी नहीं थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.