Move to Jagran APP

30 हजार बर्गर खाने का रिकॉर्ड, रोजाना खाते हैं दो बिग मैक बर्गर

आपने फास्ट फूड के शौकीन लोगों को देखा होगा, लेकिन इनसे बड़ा दीवाना नहीं देखा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्होंने हाल ही में 30 हजार बर्गर खाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Wed, 09 May 2018 02:41 PM (IST)Updated: Wed, 09 May 2018 03:11 PM (IST)
30 हजार बर्गर खाने का रिकॉर्ड, रोजाना खाते हैं दो बिग मैक बर्गर
30 हजार बर्गर खाने का रिकॉर्ड, रोजाना खाते हैं दो बिग मैक बर्गर
वाशिंगटन [एजेंसी]। आपने फास्ट फूड के शौकीन लोगों को देखा होगा, लेकिन इनसे बड़ा दीवाना नहीं देखा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्होंने हाल ही में 30 हजार बर्गर खाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अमेरिका के विस्कॉन्सिन शहर के रहने वाले 62 वर्षीय डॉन गॉसर्के पिछले चार दशकों से रोजाना फूड चेन मैक्डोनाल्ड के दो बिग मैक बर्गर खाते आ रहे हैं। वह कहते हैं कि इसे खाए बिना नहीं रह सकते।  

loksabha election banner

यह सिलसिला शुरू हुआ 1972 से और अब तक कायम है। इस दौरान सिर्फ आठ ऐसे दिन बीते हैं जब वो बर्गर नहीं खा सके। इसमें उनकी मां की मृत्यु का दिन भी शामिल है। 2016 में 28,788 बर्गर खाने पर उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज हुआ था। लगातार बर्गर खाने के बाद भी उनका दावा है कि उनका ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में है। हालांकि मैक्डोनाल्ड के इस बर्गर में 540 कैलोरी होता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.