Move to Jagran APP

तीन आइएस आतंकियों की पत्नी रह चुकी है ये महिला, अब लौटना चाहती है अमेरिका

अमेरिका में पैदा हुई होदा ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) में शामिल हो गई थी। अब घर वापसी की इजाजत मांगी है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 07:12 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 08:05 PM (IST)
तीन आइएस आतंकियों की पत्नी रह चुकी है ये महिला, अब लौटना चाहती है अमेरिका
तीन आइएस आतंकियों की पत्नी रह चुकी है ये महिला, अब लौटना चाहती है अमेरिका

वाशिंगटन, पीटीआइ। सीरिया में तीन आइएस आतंकियों से शादी करने वाली होदा मुथाना अमेरिका लौटना चाहती है। इसके लिए उसने ट्रंप प्रशासन से फिर गुहार लगाई है। अमेरिका में पैदा हुई होदा ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) में शामिल होने पर खेद प्रकट करते हुए घर वापसी की इजाजत मांगी है। वह अपने दो साल के बेटे के साथ उत्तर पूर्व सीरिया स्थित अल-रोज शरणार्थी शिविर में रह रही है।

loksabha election banner

अमेरिकी सरकार ने महिला की अपील को ठुकराते हुए कहा है कि वह हमारे देश की नागरिक नहीं है। होदा ने अमेरिका लौटने के लिए कोर्ट में केस दर्ज करवाया है। वह अमेरिकी पासपोर्ट पर सीरिया पहुंची थी।

आइएस का साथ देने पर खेद                     

उत्तर पूर्वी सीरिया के अल-रोज शरणार्थी कैम्प में विदेशी मीडिया को दिए साक्षात्कार में होदा ने कहा, 'मुझे आइएस का साथ देने पर खेद है।'

अमेरिका ने करार दिया आतंकी                        

अमेरिका का कहना है कि होदा यमन के एक राजनयिक की बेटी है, जिसका जन्म अमेरिका में हुआ। यहां जन्म लेने के कारण विदेशी राजनयिक के बच्चे को नागरिकता नहीं मिलती है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो उसे पहले ही आतंकी करार दे चुके हैं।

आईएस के प्रचार में सक्रिय              

काउंटर एक्स्ट्रीमिज्म प्रोजेक्ट के अनुसार होदा ने आतंकी संगठन आईएस के प्रचार में सक्रिय रही है। मुथाना साल 2015 में फ्रांस में चार्ली हेब्दो के कार्यालयों पर हुए हमले में बी शामिल थी। इस हमले में 12 लोग मारे गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.