व्हाइट हाउस में दो कर्मियों में कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद उठाए सख्त कदम, जारी हुए निर्देश
आदेश में आगे कहा गया है कि कर्मचारियों को उनके चेहरे को छोड़कर हर समय कवर करना होगा। इसके साथ ही कार्यालय पर कार्यस्थल पर सभी को सामाजिक दूरी का निर्वाह करना होगा।
वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति भवन में दो कर्मचारियों मे कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद व्हाइट हाउस में सनसनी फैल गई है। इसके रोकथाम के लिए व्हाइट हाउस ने ऐहतियात के तौर पर कुछ जरूरी औरअनिवार्य कदम उठाए हैं। अपने एक आदेश में व्हाइट हाउस ने अपने सभी कर्मचारियों को फेस मास्क पहनने के आदेश जारी किए हैंं। आदेश में आगे कहा गया है कि कर्मचारियों को उनके चेहरे को छोड़कर हर समय कवर करना होगा। इसके साथ ही कार्यालय पर कार्यस्थल पर सभी को सामाजिक दूरी का निर्वाह करना होगा।
इस सप्ताह एक करोड़ कोरोना वायरस परीक्षण पूरा करेगा
इस बीच ट्रंप ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका इस सप्ताह एक करोड़ कोरोना वायरस परीक्षण पूरा करेगा। उन्होंने व्हाइट हाउस ब्रीफिंग में कहा कि इस हफ्ते अमेरिका एक करोड़ लोगों की करोना जांच का काम पुरा हो जाएगा। यह किसी भी अन्य देश की संख्या से लगभग दोगुना है। हम दक्षिण कोरिया, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जापान, स्वीडन, फिनलैंड और कई अन्य देशों की तुलना में प्रति व्यक्ति अधिक लोगों का परीक्षण कर रहे हैं।' सोमवार की सुबह तक, यह आंकड़ा 9 मिलियन (90 लाख) परीक्षणों पर खड़ा था, प्रति दिन 300,000 तक की तेजी देखी गई।
तीन हफ्ते पहले हम लगभग 150,000 परीक्षण प्रतिदिन
ट्रंप ने कहा कि तीन हफ्ते पहले हम लगभग 150,000 परीक्षण प्रतिदिन कर रहे थे। अब हम प्रति दिन लगभग 300,000 परीक्षण कर रहे हैं। कोरोना वायरस के लिए व्यापक परीक्षण और लॉकडाउन के बीच अमेरिका को फिर से खोलने की तैयारी की जा रही। परीक्षण को आगे बढ़ाने के प्रयास के साथ ट्रंप ने हर राज्य, क्षेत्र और जनजाति को 11 बिलियन अमरीकी डालर के आवंटन की घोषणा की। दुनियाभर में कोरोना वायरस के 41,90,232 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 2,85,118 लोगों की मौत हो गई है। राहत की बात यह है कि 14,11,771 लोग ठीक हो गए हैं। ये आंकड़े समाचार एजेंसी रायटर्स द्वारा जारी आज सुबह 8.20 तक के हैं।