लैटिन अमेरिका के 5 दिन के दौरे पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पहुंचे ग्वाटेमाला
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 6 मई से लैटिन अमेरिका के ग्वाटेमाला, पेरू और पनामा देशों के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। उपराष्ट्रपति के पद संभालने के बाद नायडू का ये पहला विदेश दौरा है।
ग्वाटेमाला सिटी (एएनआई)। भारतीय उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू रविवार को लैटिन अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे के पहले चरण में ग्वाटेमाला पहुंचे। इस दौरान ग्वाटेमाला के विदेश मंत्री सैंड्रा जोवेल और भारतीय राजदूत संजीव बाबू कुरूप ने नायडू का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। ग्वाटेमाला सिटी पहुंचने पर नायडू के सम्मान में गार्डड ऑफ ऑनर दिया गया। आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 6 मई से लैटिन अमेरिका के ग्वाटेमाला, पेरू और पनामा देशों के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। उपराष्ट्रपति के पद संभालने के बाद नायडू का ये पहला विदेश दौरा है।
उपराष्ट्रपति नायडू के साथ कई उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के अधिकारी भी दौरे पर हैं। इनमें जनजातीय मामलों के राज्यमंत्री जे. एस. भाभोर, संसद के चार सदस्य और भारत सरकार के चार वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इस दौरान राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा, बहुपक्षीय मामलों पर चर्चा, व्यापार और वाणिज्य, निवेश, सूचना प्रौद्योगिकी, क्षमता निर्माण, पारंपरिक दवाओं, अंतरिक्ष, रक्षा और संस्कृति के लिए संस्थागत तंत्र को सुदृढ़ करने सहित कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है।
इनमें वाइल्डलाइफ सुरक्षा पर भी अहम चर्चा होने की संभावना है। ग्वाटेमाला में जगुआर की जनसंख्या की सुरक्षा एक अहम उदाहरण है। भारत में बाघों की संख्या का मानव स्रोत और विकास के लिए प्रशिक्षण अहम है। भारत ने पहले से ही ग्वाटेमाला में आईटीईसी प्रशिक्षण दिया है। उपराष्ट्रपति का यह दौरा दोनों देशों के बीच के संबंधों को और भी मजबूत बनाएगा।
जनसंख्या और अर्थव्यवस्था के मामले में सेंट्रल अमेरिका के बड़े शहरों में से एक है ग्वाटेमाला। यहां की जनसंख्या 16.6 मिलियन है। भारत-ग्वाटेमाला के बीच संबंध सालों से दोस्ताना और करीबी रहे हैं। भारत के साथ यहांपर द्विपक्षीय व्यापार भी पिछले कुछ सालों से बढ़ा है। वर्तमान में 152 अमेरिकी डॉलर से लेकर 263 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।