अमेरिका: टेकऑफ के बाद फेल हुआ यूनाइटेड बोइंग 777-200 का इंजन, बाल-बाल बचे सभी यात्री; सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें आई सामने
अमेरिका के होनोलूलू जाने वाले यूनाइटेड एयरलाइंस बोइंग 777-200 विमान के डेनवर अंतराराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षित आपात लैडिंग की। दरअसल टेकऑफ करने के तुरंत बाद विमान के इंजन में खराबी आ गई थी। इसकी जानकारी फेडरल अविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने दी।
वाशिंगटन, एपी। अमेरिका के होनोलूलू जाने वाले यूनाइटेड एयरलाइंस बोइंग 777-200 विमान के डेनवर अंतराराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षित आपात लैडिंग हुई। दरअसल, टेकऑफ करने के तुरंत बाद विमान के इंजन में खराबी आ गई थी। विमान का इंजन फेल होने के बाद आग लग गई। जले हुए इंजन के टुकड़े जमीन पर भी गिरे हैं। इसकी जानकारी फेडरल अविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने दी। इसके बाद विमान डनेवर लौट आया है, जहां पर सुरक्षित लैंडिंग हुई। विमान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि विमान के इंजन का एक हिस्सा गिरा हुआ है। वहीं पुलिस ने अन्य मलबे की तस्वीरें शेयर की हैं। इस हादसे में सभी यात्री बाल-बाल बच गए हैं।
26 साल पुराना बताया जा रहा है विमान
बताया जा रहा है कि यह विमान करीब 26 साल पुराना था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2018 में फरवरी के महीने में भी बोइंग 777 के एक पूराने विमान का इंजन फेल हो गया था। हालांकि, उस विमान की भी कम समय में लैंडिंग करा दी गई थी।
घटना की जांच है जारी
राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और एफएए के मुताबिक, वह घटना की जांच कर रहे हैं। पुलिस विभाग ने बताया गया है कि लैंडिंग के वक्त आसपास के क्षेत्रों में विमान का मलबा गिरा गया, जिसके बाद सभी लोगों को विमान के टुकड़ों को नहीं छूने को लेकर चेतावनी दी गई है।
विमान में सवार थे 341 लोग
यूनाइटेड ने बताया कि विमान में 341 लोग सवार थे। इसमें 231 यात्री और 10 चालक दल के सदस्य थे। यूनाइटेड ने कहा कि वह एफएए, एनटीएसबी के साथ-साथ स्थानीय कानून प्रवर्तन के संपर्क में भी है। आगे उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों और चालक दल को विमान से उतार दिया गया है और टर्मिनल वापस भेज दिया गया है।