Shootout in US: कंसास शहर के बार में अंधाधुंध गोलीबारी, 4 लोगों की मौत; कई घायल
मिसौरी के कंसास शहर के बार में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है।
कंसास, एएनआइ। अमेरिका के लोगों के लिए रविवार की सुबह फिर गोलियों की आवाज के साथ शुरू हुई। मिसौरी के कंसास शहर के एक बार में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि पांच अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।
पुलिस ने मुताबिक यह हादसा स्थानीय समय अनुसार सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। जब एक संदिग्ध ने कंसास सिटी में सेंट्रल स्ट्रीट पर बने बार में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगने की वजह से बार के अंदर चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
अब तक शूटिंग के सिलसिले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अधिकारियों को अभी यह जानकारी भी नहीं है कि शूटिंग में कितने लोग शामिल हैं और यह हमला क्यों किया गया। वहीं, स्पुतनिक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में नौ लोगों के मारे जाने की खबर है।