चीन को अमेरिकी विदेश मंत्री का वीडियो संदेश, कहा- कम्युनिष्ट शासन का त्याग करना पड़ेगा
उन्होंने जोर देकर कहा कि चीन यदि अपना राष्ट्र निर्माण करना चाहता है तो उसे पश्चिमी शासन पद्धति का अनुसरण करना होगा।
वाशिंगटन, एजेंसी। एशिया में गहराते तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने चीन का कड़ा संदेश दिया है। पोम्पिओ ने कहा है कि चीन का दक्षिण चीनी सागर पर गलत दावा कर रहा है और यहां तनाव उत्पन्न कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि चीन यदि अपना राष्ट्र निर्माण करना चाहता है तो उसे 'पश्चिमी शासन पद्धति' का अनुसरण करना होगा। उन्होंने पश्चिमी शासन पद्धति को साफ करते हुए कहा है कि इस व्यवस्था में कानून का शासन होता है, कानून का सम्मान होता है। इस प्रणाली में स्वतंत्रता का सम्मान किया जाता है। दूसरे देशों की संप्रभुता और एकता अखंडता का सम्मान किया जाता है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने एक वीडियो संदेश के जरिए यह बात कही।