ट्रंप ने भारतीय मूल की इस नागरिक को किया अमेरिकी जज के लिए नामित, जानिए कौन हैं ये
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक भारतीय-अमेरिकी वकील का नाम संघीय न्यायाधीश(जज) के रूप में नामित किया है। उनका नामांकन बुधवार को व्हाइट हाउस द्वारा घोषित किया गया।
न्यूयॉर्क, आइएएनएस। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक भारतीय-अमेरिकी वकील शिरीन मैथ्यू को संघीय न्यायाधीश(जज) के रूप में नामित किया है। शिरीन मैथ्यू अमेरिका के एक बड़े लॉ फर्म 'जोन्स डे' के साथ जुड़ी हुई हैं, जहां वो जहां वह व्हाइट कॉलर अपराधों से जुड़े केस लड़ती हैं। इससे पहले वह कैलिफोर्निया में एक सहायक संघीय अभियोजक थी, जो आपराधिक स्वास्थ्य देखभाल धोखाधड़ी मामलों के समन्वयक के रूप में कार्य कर रही थीं।
सैन डिएगो में दक्षिणी कैलिफोर्निया के दक्षिणी जिला संघीय अदालत में उनका नामांकन बुधवार को व्हाइट हाउस द्वारा घोषित किया गया।अब उनकी नियुक्ति को सीनेट द्वारा अनुमोदित किया जाना है।अमेरिका में विभिन्न स्तरों पर संघीय न्यायपालिका में ट्रंप द्वारा नामित वह छठी भारतीय-अमेरिकी हैं।साउथ एशिया बार एसोसिएशन (SABA) के अध्यक्ष अनीश ने इसे एक ऐतिहासिक नामांकन कहा और आग्रह किया कि सीनेट न्यायपालिका के लिए एक और योग्य दक्षिण एशियाई आवाज को जोड़ते हुए जल्दी से उसकी पुष्टि करे।
लॉ फर्म जोन्स डे ने बताया, जब वह एक अभियोजक थी, मैथ्यूज ने चुराए गए चिकित्सा उपकरणों में एक मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी का खुलासा किया और सामाजिक सुरक्षा (सामान्य सार्वजनिक पेंशन) ट्रस्ट फंड के लिए उच्चतम पुनर्स्थापन पुरस्कारों में से एक जीता।