Move to Jagran APP

अमेरिका के इंडियाना में चार सिखों की हत्या पर अमेरिकी सांसद विक्टोरिया स्पार्टज ने जताया दुख

महिला सांसद विक्टोरिया स्पार्टज ने 21 अप्रैल 2021 को हुई घटना पर कहा कि इंडियानापोलिस के फेडएक्स परिसर में हुई गोलीबारी में आठ लोगों की जानें गई हैं। इनमें से चार सेंट्रल इंडियाना में रहने वाले सिख समुदाय के लोग हैं। यहां यह समुदाय छोटा लेकिन एकजुट है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Mon, 10 May 2021 10:15 PM (IST)Updated: Mon, 10 May 2021 10:20 PM (IST)
अमेरिका के इंडियाना में चार सिखों की हत्या पर अमेरिकी सांसद विक्टोरिया स्पार्टज ने जताया दुख
महिला सांसद विक्टोरिया स्पार्टज की फाइल फोटो

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिकी राज्य इंडियाना में हाल ही में हुई गोलीबारी में मारे गए आठ लोगों में चार सिखों को अमेरिकी सांसद ने शोक संवेदना व्यक्त की है। पिछले महीने फेडएक्स परिसर में हुए इस सामूहिक हत्याकांड में मारे गए चार सिखों में तीन महिलाएं थीं। इस कंपनी के इंडियानापोलिस में ज्यादातर कर्मचारी भारतीय-अमेरिकी हैं।

loksabha election banner

इस संबंध में महिला सांसद विक्टोरिया स्पार्टज ने 21 अप्रैल, 2021 को हुई घटना पर कहा कि इंडियानापोलिस के फेडएक्स परिसर में हुई गोलीबारी में आठ लोगों की जानें गई हैं। इनमें से चार सेंट्रल इंडियाना में रहने वाले सिख समुदाय के लोग हैं। यहां यह समुदाय छोटा लेकिन एकजुट है। वह इन सभी के सम्मान में इंडियाना के अपने साथी प्रतिनिधि दल के साथ आई हैं। यहां ऐसे दोस्त और सहकर्मी हैं जो काम भी साथ करते हैं ईश्वर की प्रार्थना भी साथ ही करते हैं।

उनकी संवेदनाएं शोकाकुल लोगों के साथ: विक्टोरिया स्पार्टज

उन्होंने कहा कि इस वारदात के कारण इस समुदाय के हुए नुकसान पर सभी शोकाकुल हैं। स्पार्टज ने मृतक अमरजीत कौल जोहल (66), जसविंदर कौर (64), अमरजीत सेखन (48) और जसविंदर सिंह (68) के लिए शोक जताते हुए कहा कि वह सिख समुदाय के साथ हैं और उन सभी के साथ हैं जो इस हिंसा से दुखी हैं। इंडियाना की सांसद ने कहा कि उनकी संवेदनाएं शोकाकुल लोगों के साथ हैं। देश और राज्य उनके दुख में शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.