Move to Jagran APP

गांधी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने के लिए प्रस्ताव लाएंगी अमेरिकी सांसद

अभी तक किसी भारतीय को यह सम्मान नहीं मिला है। वर्ष 2016 में कैरोलिन के ही प्रयासों से अमेरिका में पहली बार दिवाली पर डाक टिकट छपा था।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 04:22 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 04:22 PM (IST)
गांधी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने के लिए प्रस्ताव लाएंगी अमेरिकी सांसद
गांधी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने के लिए प्रस्ताव लाएंगी अमेरिकी सांसद

न्यूयॉर्क, प्रेट्र। महात्मा गांधी को अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान कांग्रेसनल गोल्ड मेडल देने के लिए प्रभावशाली अमेरिकी सांसद कैरोलिन मेलोनी अमेरिकी संसद में ऐतिहासिक प्रस्ताव लाएंगी। कैरोलिन ने रविवार को यहां आयोजित 38वीं इंडिया डे परेड के मौके पर यह एलान किया। भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए इस परेड का आयोजन हर साल यहां प्रवासी भारतीयों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस (एफआइए) द्वारा किया जाता है।

loksabha election banner

अभिनेता कमल हासन, उनकी बेटी श्रुति और अनुपम खेर समेत कई नामी-गिरामी हस्तियों ने परेड में हिस्सा लिया। कैरोलिन ने कहा, 'कांग्रेसनल गोल्ड मेडल पाने वाले कई लोगों को गांधीजी ने प्रभावित किया है। इनमें मार्टिन लूथर किंग जूनियर और नेल्सन मंडेला शामिल हैं। ये लोग न्याय के लिए गांधीजी के दिखाए अहिंसा के मार्ग पर चले। मैं खुद उनसे प्रभावित हूं। गांधी को मरणोपरांत यह सम्मान देने के लिए मैं जल्द ही संसद में प्रस्ताव लाऊंगी। मुझे पूरा भरोसा है कि यह सफल होगा।'

अभी तक किसी भारतीय को यह सम्मान नहीं मिला है। वर्ष 2016 में कैरोलिन के ही प्रयासों से अमेरिका में पहली बार दिवाली पर डाक टिकट छपा था। अमेरिकी इतिहास में यह सबसे ज्यादा बिकने वाले डाक टिकटों में शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.