दक्षिण चीन सागर के ऊपर उड़ता दिखा अमेरिकी बी-52 बमवर्षक विमान
अमेरिकी वायु सेना का एक बी-52 बमवर्षक विमान दक्षिण चीन सागर के ऊपर उड़ता दिखाई दिया।
वॉशिंगटन (आइएनएस)। अमेरिकी वायु सेना का एक बी-52 बमवर्षक विमान इस हफ्ते की शुरुआत में दक्षिण चीन सागर के ऊपर उड़ता दिखाई दिया। हालांकि अमेरिकन सेना के अनुसार विमान उस समय ट्रेनिंग मिशन पर था।
अमेरिकी प्रशांत वायु सेनाओं के बयान के मुताबिक, गुआम द्वीप पर अंडरसेन वायुसेना बेस से बमवर्षक विमान मंगलवार को उतरे, जो इस क्षेत्र में वायु संचालन की देखरेख करता है। इस उड़ान में जापान में ओकिनावा के आसपास के एफ -15 स्ट्राइक ईगल जेट्स के साथ अतिरिक्त प्रशिक्षण भी शामिल था। अमेरिका की सेना अनुसार प्रशिक्षण मिशन इस क्षेत्र में अमेरिकी वायुसेना की नियमित निरंतर बॉम्बर उपस्थिति का हिस्सा था।
चीन संसाधनों से संपन्न दक्षिण चीन सागर के पूरे क्षेत्र पर अपनी संप्रभुता का दावा करता है। चीन के इन दावों और वियतनाम, मलेशिया, फिलीपीन, ताइवान और ब्रुनेई द्वारा किए जाने वाले दावों के चलते स्थिति विवादपूर्ण है। अमेरिका चीन द्वारा इस विवादित समुद्र में कृत्रिम द्वीप बनाने को लेकर गंभीर है और उसने हाल के कुछ महीनों में बी-52 बमर्षक इनमें से कुछ संरचनाओं के आसपास उड़ाए हैं। इसके साथ ही उसने एक मिसाइल विध्वसंक भी पानी पर तैराया।