अमेरिका में आतंकी संगठन आइएस के नए मुखिया को पकड़वाने के लिए इनाम दोगुना किया
अमेरिका ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) के नए मुखिया को पकड़ने के लिए दिया जाने वाला इनाम दोगुना कर दिया है।
वाशिंगटन, एएफपी। अमेरिका ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) के नए मुखिया को पकड़ने के लिए दिया जाने वाला इनाम दोगुना कर दिया है। अल-मावली को पकड़ने के लिए 10 मिलियन डॉलर का इनाम रखा है, विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इसकी घोषणा की। बता दें कि अमेरिका ने अबू बक्र अल-बगदादी के उत्तराधिकारी के रूप में पहचाने जाने से पहले ही अल-मावली पर 5 मिलियन डॉलर का इनाम रखा हुआ था। अल-मावली ने सीरिया में अक्टूबर में छापे के दौरान अमेरिकी कमांडो ने मार गिराया था।
1976 में जन्मे अल-मावली इस्लामिक कानून के एक विद्वान हैं, जिन्होंने यज़ीदी अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न को सही ठहराने के लिए विज्ञापन जारी किया था, जिसे संयुक्त राष्ट्र ने नरसंहार बताया है। बता दें कि जिहादियों ने हजारों यजीदियों को मार डाला, जो एक प्राचीन धर्म का पालन करते हैं। मध्य पूर्व में फैले यजीदियों की हजारों महिलाओं और लड़कियों का अपहरण कर उन्हें गुलाम बना लिया था।