Move to Jagran APP

दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी युद्धक पोत, चीन ने कहा-भड़काउ है अमेरिका की ये गतिविधि

चीनी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को अपने एक बयान में अमेरिका के इन गतिविधियों को राजनीतिक और सैन्य रुप से भड़काउ करार दिया।

By Srishti VermaEdited By: Published: Sat, 24 Mar 2018 10:19 AM (IST)Updated: Sat, 24 Mar 2018 03:17 PM (IST)
दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी युद्धक पोत, चीन ने कहा-भड़काउ है अमेरिका की ये गतिविधि
दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी युद्धक पोत, चीन ने कहा-भड़काउ है अमेरिका की ये गतिविधि

वाशिंगटन (आइएएनएस)। अमेरिका की तरफ से एक युद्धक पोत बीजिंग के दावे वाले दक्षिण चीन सागर के द्वीपीय श्रंखला से 12 समुद्री मील की दूरी पर तैनात किया गया है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के हवाले से सीएनएन ने बताया। अमेरिका की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि अमेरिकी नौसेना नियमित रुप से इन समुद्री इलाकों में नेवीगेशन अभियान चलाती रही है। और वे सभी अभियान अंतरराष्ट्रीय नियम के अनुसार चलाए जाते हैं, जिसमें विमान, जहाज सेलिंग शामिल है। 

loksabha election banner

हालांकि चीनी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को अपने एक बयान में अमेरिका के इन गतिविधियों को राजनीतिक और सैन्य रुप से भड़काउ करार दिया। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रेन गुओकियांग ने कहा कि चीन इसका पूरी तरह से विरोध करता है। बयान में कहा गया कि हमारे चीनी जहाज उन अमेरिकी जहाजों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

चीन दक्षिण चीन सागर के द्वीप और उसके चारों ओर के पानी वाले क्षेत्रों पर निर्विवाद संप्रभुता में विश्वास रखता है। आगे कहा कि अपने नौसैनिक जहाजों को भेज कर अमेरिका चीन की संप्रभुता और सुरक्षा को नुक्सान पहुंचा रहा है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय नियमों के आधारभूत संरचना, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता का उल्लंघन कर रहा है।

चीन ने आगे कहा कि इस तरह की भड़काउ गतिविधियों से अमेरिका दोनों देशों के बीच के सैन्य संबंधों को खराब कर रहा है। आपको बता दें कि चीन दक्षिण चीन सागर में वियतनाम और फिलीपींस सहित अन्य देशों द्वारा दावा किए जाने वाले क्षेत्रों पर भी अपना दावा करता रहा है। अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए बीजिंग ने इन क्षेत्रों की भूमि पर भी कब्जा कर लिया है और वहां कई प्रकार के सैन्य निर्माण करवा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.