Move to Jagran APP

अमेरिका ने की रूस की तीखी आलोचना, उत्तर कोरिया पर लगा सकता है नए प्रतिबंध

अमेरिकी ने जेल में बंद विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी का समर्थन करने वाले प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर रूस की तीखी आलोचना की और कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका मास्को के कार्यों की संभावित प्रतिक्रियाओं की समीक्षा कर रही है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Tue, 02 Feb 2021 09:28 AM (IST)Updated: Tue, 02 Feb 2021 09:28 AM (IST)
अमेरिका ने की रूस की तीखी आलोचना, उत्तर कोरिया पर लगा सकता है नए प्रतिबंध
उत्तर कोरिया और रूस पर नए प्रतिबंध लगा सकता है अमेरिका।

वाशिंगटन, रायटर। अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने कहा है जो बाइडन प्रशासन उत्तर कोरिया और रूस पर नए प्रतिबंध लगाने पर विचार करेगा। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि किस तरह के प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। इधर रूसी प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि हम ब्लिंकन के बयान को नजरअंदाज करते हैं। साथ ही अमेरिका को किसी भी प्रतिबंध के लिए चेतावनी देते हैं।

loksabha election banner

ब्लिंकन ने कहा कि रूस में नवलनी की गिरफ्तारी और उसके बाद प्रदर्शकारियों पर सरकार की हिंसक कार्रवाई से वह चिंतित हैं। रूस को कहीं बाहर नहीं बल्कि अपने अंदर की कमियों को देखना होगा। रूस की जनता निरंकुशता, भ्रष्टाचार के कारण हताशा में जी रही है। उन्होंने कहा कि हम नवलनी के खिलाफ कार्रवाई और अमेरिका के 2020 के चुनावों में रूसी हस्तक्षेप की समीक्षा कर रहे हैं।

ब्लिंकन ने एक न्यूज को बताया कि वह प्रदर्शनकारियों पर  रूस की हिंसक कार्रवाई से बहुत परेशान हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रमुख आलोचक नवलनी की रिहाई की मांग करने वाले लोगों की देश भर में गिरफ्तारी हुई। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे 5,300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.