तस्वीरों में देखिए, कोरोना महामारी के बीच बांग्लादेश में विनाशकारी बाढ़ के दृश्य, 54 की मौत
बाढ़ में कम से कम 54 लोगों की मोत हो चुकी है। देश में 24 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि 1988 के बाद से देश में सबसे भयंकर बाढ़ की स्थिति है।
न्यूयॉर्क, एजेंसी। कोरोना महामारी के बीच बांग्लादेश विनाशकारी बाढ़ के प्रकोप से जूझ रहा है। बाढ़ में कम से कम 54 लोगों की मोत हो चुकी है। देश में 24 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि 1988 के बाद से देश में सबसे भयंकर बाढ़ की स्थिति है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने मंगलवार को कहा कि बाढ़ से प्रभावित 56,000 लोग विस्थापित हो चुके हैं। इन लोगों को विभिन्न आश्रय स्थलों में रखा गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावत करीब 54 लोगों की मोत हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की इस प्राकृतिक आपदा पर संयुक्त राष्ट्र की नजर है। प्रभावित क्षेत्र में यूएन की टीम लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने का काम कर रही है। प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र केंद्रीय आपातकालीन कोष ने हाल ही में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 5.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मदद की है।
बता दें कि बांग्लादेश में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ के चलते लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। भारी बारिश के कारण कई गांव जलमग्न हो गए हैं, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।