संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की लीबिया से अपील- युद्ध को दें विराम
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने लीबिया में त्रिपोली के नवीनतम गोलीबारी पर चिंता प्रकट की है।
न्यूयॉर्क, आइएएनएस। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने लीबिया में त्रिपोली के नवीनतम गोलीबारी पर चिंता प्रकट की है। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हमें चिंता है कि त्रिपोली में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना से चिंतित है। बयान में कहा गया सभी पार्टियों से लड़ाई को खत्म करें। बता दें कि इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना के कहर का सामना कर रही है। इस वक्त चीन से फैले इस वायरस की चपेट में 200 से ज्यादा देश आ चुके हैं।
कोरोना संकट के बीच उत्तरी अफ्रीकी मुल्क लीबिया में राजधानी त्रिपोली पर कब्जे को लेकर संघर्ष तेज हो गया है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) समर्थित लीबियाई सरकार और देश के पूर्वी क्षेत्र पर काबिज सेना के बीच जंग में 41 जवानों के मौत की खबर पिछले दिनों आ चुकी है। मृत सैनिकों की तस्वीर पोस्ट करते हुए पूर्वी क्षेत्र की सेना ने कहा था कि ये शव यूएन समर्थित सरकार की सेना के हैं। त्रिपोली पर कब्जे के लिए दोनों गुटों के बीच एक साल से जंग चल रही है।
बता दें कि लीबिया की विद्रोही सरकार के पूर्व मुखिया और प्रधानमंत्री रहे महमूद जिबरिल का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया है। कोरोना वायरस से संघर्ष के क्रम में हुए लीबिया के मेडिकल उपकरणों की फैक्ट्री में स्टाफ जुटे हुए हैं। यहां डॉक्टरों व नर्स की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन गियर बनाने का काम 24 घंटे जारी है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि लीबिया में शरणार्थियों की संख्या सात लाख से अधिक है।
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि लीबिया में शरणार्थियों की संख्या सात लाख से अधिक है। संयुक्त राष्ट्र ने लीबिया को चेताया है कि कोरोना वायरस महामारी का संक्रमण विस्थापित लोगों एवं शरणार्थियों के लिए चिंताजनक और विनाशकारी हो सकता है।
वर्ष 2011 में तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी की मौत के बाद से लीबिया में सत्ता संघर्ष जारी है। मुल्क में शांति स्थापित करने के लिए प्रयासरत यूएन मिशन का कहना है कि दोनों गुटों के बीच इस संघर्ष में पिछले एक साल में 356 निर्दोष लोगों की मौत हो चुकी है। त्रिपोली में लड़ाई तेज होने के कारण आसपास के इलाकों के करीब डेढ़ लाख लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा है।