संयुक्त राष्ट्र महासचिव बोले- अल्पसंख्यकों के साथ खत्म हो भेदभाव
एंटोनियो गुतेरस ने कहा कि लोगों की धार्मिक आजादी और विश्वास की रक्षा करने का दायित्व राज्यों पर है।
संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने धाíमक अल्पसंख्यकों और इससे संबंधित घृणा अपराधों को समाप्त करने का आह्वान किया है। उन्होंने धार्मिक आधार पर हिंसा के शिकार हुए लोगों के लिए 22 अगस्त को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर कहा कि धार्मिक स्थलों पर हो रहे हमले और धर्म या विश्वास के आधार पर किए जा रहे अपराध हर हाल में रुकने चाहिए।
उन्होंने कहा धर्म या विश्वास की स्वतंत्रता का अधिकार अंतरराष्ट्रीय अधिकार कानून में निहित है। हमें विविधता में विश्वास कर असहिष्णुता और भेदभाव के मूल कारणों को दूर करने के लिए और अधिक प्रयास करना चाहिए। हमें इस तरह के अपराध करने वाले लोगों को भी चिह्नित करना चाहिए। लोगों की धार्मिक आजादी और विश्वास की रक्षा करने का दायित्व राज्यों पर है। इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाना चाहिए।