Move to Jagran APP

दक्षिण चीन सागर में विवादित द्वीप के समीप से गुजरे दो अमेरिकी युद्धपोत

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार जंग छि़डी है। दोनों देश एक मार्च से पहले समझौता करने में जुटे हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 06:47 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 06:47 PM (IST)
दक्षिण चीन सागर में विवादित द्वीप के समीप से गुजरे दो अमेरिकी युद्धपोत
दक्षिण चीन सागर में विवादित द्वीप के समीप से गुजरे दो अमेरिकी युद्धपोत

वॉशिंगटन, एजेंसी। दक्षिण चीन सागर में विवादित द्वीपों के समीप से दो अमेरिकी युद्धपोत गुजरे। अमेरिका ने सोमवार को चीन की नौसैनिक शक्ति को चुनौती देने के लिए दोनों युद्धपोतों को भेजा है। मीडिया में आई रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कदम से बीजिंग नाराज हो सकता है।

loksabha election banner

वॉशिंगटन के कदम से बीजिंग हो सकता है नाराज

गाइडेड मिसाइल विध्वंसक यूएसएस स्प्रुएंस और यूएसएस प्रेबल स्प्राटली द्वीप के 12 नॉटिकल मील के अंदर से गुजरे। अमेरिकी नौसेना के फ्रीडम ऑफ नेविगेशन आपरेशन के तहत दोनों युद्धपोतों को भेजा गया है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार जंग छि़डी है। दोनों देश एक मार्च से पहले समझौता करने में जुटे हैं।

200 अरब डॉलर के चीनी आयात पर अमेरिकी शुल्क के 10 फीसदी से ब़़ढकर 25 फीसदी हो जाने का अनुमान है। ऐसे में इस अमेरिकी कदम से बीजिंग क्रोधित हो सकता है। स्प्राटली द्वीप विवादित द्वीपों, टापू, प्रवाल और चट्टानों का समूह है। कुछ समय पहले ये दक्षिण चीन सागर में डूबे हुए थे। यह द्वीप समूह फिलीपींस, मलेशिया और दक्षिणी विएतनाम के तट से कुछ दूरी पर स्थित है।

अमेरिकी नौसेना के सातवें बे़डे के प्रवक्ता कमांडर क्ले डोस ने कहा, 'सोमवार का अभियान हद से ज्यादा मैरीटाइम दावे को चुनौती और अंतरराष्ट्रीय कानून द्वारा प्रशासित जलमार्ग के संरक्षण के लिए चलाया गया।

सभी अभियान अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार तैयार और आयोजित किया गया था। यह दिखाया गया कि जहां भी अंतरराष्ट्रीय कानून अनुमति देता है वहां अमेरिका उ़़डान भर सकता है और पोत ले जा सकता है। दक्षिण चीन सागर और दुनिया के अन्य हिस्सों में यही सत्य है।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.