Move to Jagran APP

अमेरिका के मध्यावधि संसदीय चुनाव में 12 भारतवंशी मैदान में

अमेरिका में नवंबर में होने वाले अमेरिकी कांग्रेस चुनाव में भारतीयों का बोलबाला। 12 भारतीय मूल के अमेरिकी मैदान में उतरे।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 11:56 AM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 02:58 PM (IST)
अमेरिका के मध्यावधि संसदीय चुनाव में 12 भारतवंशी मैदान में
अमेरिका के मध्यावधि संसदीय चुनाव में 12 भारतवंशी मैदान में

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका में छह नवंबर को होने वाले मध्यावधि संसदीय चुनाव में 12 भारतवंशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें तीन महिला उम्मीदवार हिरल टिपिरनेनी, अनीता मलिक और प्रमिला जयपाल भी शामिल हैं। जयपाल अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में दोबारा पहुंचने के लिए चुनाव लड़ रही हैं। वह इस सदन में पहुंचने वाली भारतीय मूल की पहली महिला हैं।

loksabha election banner

माना जा रहा है कि बतौर डेमोक्रेट उम्मीदवार अपनी लोकप्रियता के चलते वह आसानी से चुनाव जीत जाएंगी। जयपाल के अलावा राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना और डॉ एमी बेरा भी दोबारा चुने जाने के लिए चुनाव मैदान में हैं। बेरा साल 2012 में पहली बार प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए थे। तब वह इस सदन में पहुंचने वाले तीसरे भारतवंशी बने थे। उनसे पहले दिलीप सिंह (1957 से 1963) और बॉबी जिंदल (2004) प्रतिनिधि सभा के लिए निर्वाचित हुए थे। जबकि बेरा के बाद साल 2016 में कृष्णमूर्ति, जयपाल और खन्ना प्रतिनिधि सभा पहुंचे थे।

इस बार कृष्णमूर्ति का मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के भारतवंशी उम्मीदवार जितेंद्र दिगनकर से है। कृष्णमूर्ति और दिगनकर अपनी पार्टियों के प्राइमरी चुनाव में निर्विरोध चुने गए थे। रो खन्ना का सामना रिपब्लिकन रॉन कोहेन से होगा। बेरा को कैलिफोर्निया प्रांत की सीट पर रिपब्लिकन एंड्रयू ग्रांट से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना जताई गई है।

उम्मीदवार                         - राज्य             - पार्टी
प्रमिला जयपाल              - वाशिंगटन        - डेमोक्रेटिक
हिरल टिपिरनेनी              - एरिजोना           - डेमोक्रेटिक
अनीता मलिक                  - एरिजोना         - डेमोक्रेटिक
राजा कृष्णमूर्ति               - इलिनॉयस          - डेमोक्रेटिक
जितेंद्र दिगनकर               - इलिनॉयस         - रिपब्लिकन
रो खन्ना                       - कैलिफोर्निया       - डेमोक्रेटिक
एमी बेरा                          - कैलिफोर्निया       - डेमोक्रेटिक
प्रिस्टन कुलकर्णी                - टेक्सास             - डेमोक्रेटिक
आफताब पुरेवल                 - ओहायो             - डेमोक्रेटिक
संजय पटेल                       - फ्लोरिडा            - डेमोक्रेटिक
हैरी अरोड़ा                       - कनेक्टिकट           - रिपब्लिकन
शिव अय्यदुरई                   - मैसाच्युसेट्स       - निर्दलीय

स्थानीय चुनावों में भी भारतवंशी
अमेरिका में प्रांतीय और स्थानीय चुनाव भी कराए जा रहे हैं। इन चुनावों में भी बड़ी संख्या में भारतीय मूल के उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।

प्रमिला जयपाल
प्रमिला जयपाल यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय अमेरिकी महिला हैं। वे वॉशिंगटन की सातवीं संसदीय सीट से सीनेटर हैं और यहां फिर से निर्वाचित होने की कोशिश में जुटी हुई हैं। उनकी लोकप्रियता के कारण उनकी जीत पक्की मानी जा रही है। वे डेमोक्रेटिक गढ़ का प्रतिनिधित्व करती है। जयपाल के अलावा तीन अन्य भारतीय-अमेरिकी इलिनॉय से सांसद राजा कृष्णामूर्ति, कैलिफ़ोर्निया से रो खन्ना और डॉ अमी बेरा इस साल फिर से चुनाव की मांग कर रहे हैं।

हीरल टिपीरेनी
हीरल टिपीरेनी पेशे से डॉक्टर हैं और एरिजोना के 8वें कांग्रेसनल जिले से दावेदारी ठोक रही हैं। पहले चरण में हारने के बावजूद अच्छे वोट फीसद के आधार पर वह रेस में बनी हुई हैं। हीरल इस वर्ष एक स्‍पेशल चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के डेबी लेस्को से चुनाव हार गई थीं, लेकिन अब उनका मुकाबला में नवंबर में डेबी से ही होगा।

अनिता मलिक

कंटेंट टेक्नॉलजी कंपनी की सीओओ रह चुकीं मलिक एरिजोना के छठवें जिले से उम्मीदवार हैं। नवंबर में होने वाले चुनावों में अनिता मलिक का मुकाबला रिपलिब्‍कन पार्टी केडेविड श्वेइकर्ट से होगा।

डॉ अमी बेरा
पिछले तीन चुनावों के मतों की दोबारा गणना के बाद बेरा को विजयी घोषित किया गया था। इस बार उनका मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के एन्ड्रूय ग्रांड से हो रहा है। वह पहली बार 2012 में यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुने गए थे। इसने 1957 से 1963 तक दलीप सिंह सौंद और 2004 में बॉबी जिंदल के बाद सदन में प्रवेश करने वाला तीसरा भारतीय-अमेरिकी बना दिया था।

राजा कृष्णामूर्ति
इस वर्ष कृष्णमूर्ति को रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार भारतीय - अमेरिकी जितेन्द्र दिगनवेकर के खिलाफ इलिनोइस से खड़ा किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही प्राइमरी चुनावों में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

रो खन्ना
रोहित खन्ना 2017 से कैलिफोर्निया के 17 वें कांग्रेस के जिले के अमेरिकी प्रतिनिधि के रूप में सेवा करने वाले अमेरिकी अकादमिक, वकील और राजनेता हैं। इस बार खन्ना का मुकाबला रिपब्लिकन उम्मीदवार रॉन कोहेन से होगा।

भारतीय-अमेरिकी कुछ प्रमुख संसदीय जिलों में अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इनमें प्रमुख हैं आठवें संसदीय जिले अरिजोना से हिराल टिपीरेनी और पूर्व राजनयिक प्रेस्टन कुलकर्णी जो 22वें जिले टेक्सास से चुनाव लड़ रहे हैं। भारत के लिए अमेरिका के राजनयिक रह चुके रिचर्ड वर्मा ने गुरुवार को कुलकर्णी के नाम की अनुशंसा की। इनके अलावा युवा भारतीय - अमेरिकी आफताब पुरेवाल,संजय पटेल, हैरी अरोड़ा भी चुनावी दौड़ में शामिल हैं। निर्दलीय शिवा अयादुरई एकमात्र भारतीय - अमेरिकी हैं जो मैसाच्युसेट्स से अमेरिकी सीनेट के लिए उम्मीदवार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.