दिवाली पर बोले ट्रंप, अमेरिकी दोस्ती को दर्शाने का एक विशेष अवसर है ये पर्व
ट्रंप ने कहा कि रोशनी का त्योहार दिवाली भारत एवं अमेरिका के बीच दोस्ती के बंधन को दर्शाने का विशेष अवसर है।
वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दीपावली के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि रोशनी का त्योहार दिवाली भारत एवं अमेरिका के बीच दोस्ती के बंधन को दर्शाने का विशेष अवसर है। ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ने भी सबको दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दिवाली को बेहद खुशनुमा और यादगार बताया।
ट्रंप ने अमेरिका के विकास में भारतीय-अमेरिकियों के असाधारण योगदान का भी उल्लेख करते हुए उनकी सराहना की। ट्रंप ने अपने विशेष दीपावली संदेश में कहा, ‘दीपावली भारत एवं अमेरिका के बीच मित्रता के बंधन को दर्शाने का एक विशेष अवसर है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे देश की ताकत बढ़ाने और सफलता में भारतीय-अमेरिकियों के असाधारण योगदानों की हम सराहना करते हैं। व्यापार और उद्योग, सार्वजनिक सेवा, शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान और अन्य क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियां दीपावली के प्रति हमारी अमेरिकी विशेषता और भावना को दर्शाती रही हैं।’
उन्होंने आगे कहा कि दीपावली हिंदुओं, सिखों, जैनों और बौद्धों द्वारा दिया गया एक आनंदपूर्ण और आध्यात्मिक अवसर है। इस अवसर पर दीये की रोशनी दीपावली के वास्तविक अर्थ का प्रतीक है, जो अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत है।
रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (आरएनसी) की चेयरमैन रोना मैकडैनियल ने भी लोगों क दिवाली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, 'सभी को अंधेरे पर प्रकाश की जीत के पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। हम आरएनसी में विभिन्न समुदायों की परंपराओं का सम्मान करना जारी रखेंगे, जो हमारे देश को समृद्ध और मजबूत करते हैं