पुतिन से मुलाकात के लिए रूस जाने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप : व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप वाशिंगटन में पुतिन के दौरे को लेकर आशान्वित हैं और साथ ही वह पुतिन के निमंत्रण पर रूस जाने के लिए भी तैयार हैं।'
By Digpal SinghEdited By: Published: Sat, 28 Jul 2018 11:01 AM (IST)Updated: Sat, 28 Jul 2018 11:16 AM (IST)
वाशिंगटन, (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस दौरे के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण को स्वीकार करने को तैयार हैं। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने जारी बयान में कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप वाशिंगटन में पुतिन के दौरे को लेकर आशान्वित हैं और साथ ही वह पुतिन के निमंत्रण पर रूस जाने के लिए भी तैयार हैं।'
बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा था कि वह मॉस्को में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात के इच्छुक हैं।
पुतिन ने कहा, 'हम इस तरह की मुलाकातों के लिए तैयार हैं। हम राष्ट्रपति ट्रंप को मॉस्को बुलाने के लिए तैयार हैं। उन्हें पहले ही इसके बारे में बता दिया गया है।'
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें