Move to Jagran APP

मंगल को इंसानों के लिए रहने योग्य बना सकती है ये विशेष सामग्री, NASA ने किया खुलासा

यह एक ऐसी सामग्री है जो पृथ्वी के वायुमंडल की तरह ही अन्य ग्रहों को ग्रीनहाउस प्रभावों से बचा सकती है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 09:55 AM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 09:55 AM (IST)
मंगल को इंसानों के लिए रहने योग्य बना सकती है ये विशेष सामग्री, NASA ने किया खुलासा
मंगल को इंसानों के लिए रहने योग्य बना सकती है ये विशेष सामग्री, NASA ने किया खुलासा
वाशिंगटन, प्रेट्र। विपरीत वायुमंडलीय परिस्थितियों के कारण सौरमंडल के दूसरे ग्रहों में रह पाना संभव नहीं है। दुनिया भर के वैज्ञानिक पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर जीवन की संभावनाओं की तलाश में जुटे हैं। अब नासा और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अध्ययन में दावा किया है कि एक विशेष सामग्री ‘सिलिका एयरोजेल’ से मंगल ग्रह को रहने योग्य बनाया जा सकता है।

यह एक ऐसी सामग्री है जो पृथ्वी के वायुमंडल की तरह ही अन्य ग्रहों को ग्रीनहाउस प्रभावों से बचा सकती है। शोधकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि उनकी यह खोज मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाएं तलाशने में एक बड़ा कदम साबित होगी। कार्ल सागन ने सबसे पहले एक थ्योरी के जरिए यह दावा किया था कि सौरमंडल के अन्य ग्रहों पर भी जीवन संभव हो सकता है, जिसके बाद वैज्ञानिकों का ध्यान दूसरे ग्रहों में जीवन की संभावनाएं तलाशने की ओर गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.