अमेरिका में कोरोना के गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ी, हर रोज मरने वालों की संख्या 1200 से ज्यादा
कुछ राज्यों में तो 84 फीसद आइसीयू भर गए हैं। हर रोज मरने वालों की संख्या 1200 से ज्यादा है। स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है। न्यूयार्क में होटलों में वैक्सीन लगवाने का प्रमाण मांगा जा रहा है।
वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका में कोरोना के मरीजों में तेजी से वृद्धि हो रही है। यहां डेढ़ लाख नए मरीज हर रोज मिल रहे हैं। गंभीर मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। पिछले दो सप्ताह में अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में 28 फीसद इजाफा हुआ है। गंभीर मरीजों की अस्पतालों में संख्या बढ़ रही है।
कुछ राज्यों में तो 84 फीसद आइसीयू भर गए हैं। हर रोज मरने वालों की संख्या 1200 से ज्यादा है। स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है। न्यूयार्क में होटलों में वैक्सीन लगवाने का प्रमाण मांगा जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना की पाबंदियां सख्त कर दी गई हैं।
ब्राजील में पिछले 24 घंटे में 684 लोगों की मौत हो गई। यहां हर रोज 24 हजार से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं। न्यूजीलैंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 83 नए मामले मिले हैं। यहां लाकडाउन मंगलवार तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में कोरोना के प्रतिबंधों को फिर बढ़ाया जा सकता है
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी सबसे अधिक आबादी वाला राज्य विक्टोरिया में कोरोना के 73 नए मामले सामने आए हैं। यह पिछले दिन दर्ज किए गए कोरोना के 92 मामलों से कम थे। वहीं, राज्य में कोरोना के प्रतिबंधों को बढ़ाए जाने की संभावना अभी भी बनी हुई है।
मेक्सिको में 7000 के पास कोरोना के नए मामले
मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में कोरोना के 6,837 नए मामले सामने आए हैं और 259 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक कोरोना से 33 लाख 35 हजार 7 सौ (3,335,700) लोग संक्रमित हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या दो लाख 58 हजार 165 ( 258,165) है।
गौरतलब है कि कोरोना के नए मामले अभी सबसे अधिक अमेरिका से आ रहे हैं। यहां रोजोना हजार के आसपास कोरोना से लोगों की मौत हो रही है।