Move to Jagran APP

पूरी दुनिया में युद्ध और संघर्ष रोके जाएं, कोविड-19 से मिलकर मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित करें: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस ने तत्काल वैश्विक सीजफायर की अपील करते हुए कहा कि दुनिया भर में जारी सभी युद्ध और संघर्ष रोक दिए जाएं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Mon, 23 Mar 2020 11:49 PM (IST)Updated: Mon, 23 Mar 2020 11:49 PM (IST)
पूरी दुनिया में युद्ध और संघर्ष रोके जाएं, कोविड-19 से मिलकर मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित करें: संयुक्त राष्ट्र
पूरी दुनिया में युद्ध और संघर्ष रोके जाएं, कोविड-19 से मिलकर मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित करें: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र, एजेंसियां। संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस ने 'तत्काल वैश्विक सीजफायर' की अपील करते हुए कहा कि दुनिया भर में जारी सभी युद्ध और संघर्ष रोक दिए जाएं ताकि वैश्विक महामारी कोविड-19 से मिलकर मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया का एक साझा दुश्मन कोरोना वायरस है। जबकि विश्व भर में सशस्त्र सेनाएं युद्ध में व्यस्त हैं।

loksabha election banner

पूरी दुनिया में हो चुकी है 15 हजार से अधिक मौतें

संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुतेरस ने यह अपील सोमवार को ऐसे समय में की है जब विश्व भर में कोरोना वायरस के संक्रमण से 15 हजार से अधिक मौतें हो चुकी हैं। जबकि दिसंबर में चीन में पहली बार कोरोना संक्रमण का पता चलने के बाद अब तक 174 देशों में इस वैश्विक महामारी ने 3,41,300 लोगों को संक्रमित किया है।

दुनिया के हर कोने में तत्काल वैश्विक सीजफायर घोषित करें

संयुक्त राष्ट्र में ऑनलाइन ब्रीफिंग के दौरान गुतेरस ने कहा कि पूरा विश्व एक साझा दुश्मन कोविड-19 का सामना कर रहा है। इसके बावजूद दुनिया भर में सशस्त्र सेनाएं युद्ध करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि इसीलिए वह आज विश्व से आह्वान कर रहे हैं कि वह दुनिया के हर कोने में तत्काल वैश्विक सीजफायर घोषित करें। अब समय आ गया है कि सैन्य संघर्षो का लॉकडाउन किया जाए और अपने जीवन की रक्षा की असली लड़ाई के लिए मिलजुलकर ध्यान केंद्रित किया जाए।

युद्धग्रस्त देशों में और घातक हो जाएगा वायरस

उन्होंने कहा कि यह वायरस किसी की राष्ट्रीयता या प्रजाति, वर्ग या धर्म को नहीं देखता है। यह जानलेवा संक्रामक वायरस लगातार सभी पर हमला करता है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि विश्व भर में जारी हिंसक संघर्षो के कारण विभिन्न देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। जबकि इन परिस्थितियों की सबसे ज्यादा कीमत महिलाओं, बच्चों और असमर्थ लोगों ने चुकाई है। जो लोग विस्थापित और उपेक्षित हैं, वहीं सबसे अधिक युद्ध के सताए हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं लोगों पर कोविड-19 का खतरा सबसे अधिक मंडरा रहा है।

चूंकि युद्धग्रस्त देशों में स्वास्थ्य सेवाएं धराशायी हो चुकी हैं। युद्ध की पृष्ठभूमि में यह वायरस और भी घातक हो जाएगा। इसलिए वह आज दुनिया के हरेक हिस्से से युद्ध और हिंसक संघर्ष को तत्काल बंद करने की अपील करते हैं। उन्होंने देशों से आह्वान किया कि बंदूकों को चुप कराओ, तोपखानों को बंद करो और हवाई हमलों को खत्म करो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.