Move to Jagran APP

अमेरिका: पाइन ब्लफ स्थित एक स्कूल में 15 साल के लड़के ने साथी छात्र को गोली मारी

अमेरिका के पाइन ब्लफ इलाके में सोमवार को एक 15 साल के लड़के ने अर्कांसस जूनियर हाई स्कूल में एक साथी छात्र को गोली मार दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उसे जुवेनाइल डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। गोली लगने वाला छात्र की हालत गंभीर है।

By TaniskEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 08:48 AM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 08:48 AM (IST)
अमेरिका: पाइन ब्लफ स्थित एक स्कूल में 15 साल के लड़के ने साथी छात्र को गोली मारी
अमेरिका के पाइन ब्लफ इलाके के एक स्कूल में गोलीबारी।

पाइन ब्लफ, एपी। अमेरिका के पाइन ब्लफ इलाके में सोमवार को एक 15 साल के लड़के ने अर्कांसस जूनियर हाई स्कूल में एक साथी छात्र को गोली मार दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उसे जुवेनाइल  डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। गोली लगने वाला छात्र की हालत गंभीर है। आधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। यह घटना वॉटसन चैपल जूनियर हाई स्कूल के गलियारे में स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे हुई। पाइन ब्लफ पुलिस प्रमुख केल्विन सार्जेंट ने इसकी जानकारी दी। 

loksabha election banner

सार्जेंट के अनुसार स्कूल पाइन ब्लफ शहर में स्थित है, जो लिटिल रॉक से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में है। गोलीबारी के बाद स्कूल को लॉक कर दिया गया। गोली चलाने वाला छात्र भाग गया, लेकिन उसे पास के ही पड़ोस से पकड़ा गया। घायल छात्र की भी उम्र 15 साल है। उसे एयरलिफ्ट करके लिटिल रॉक ले जाया गया। उसकी हालत काफी नाजुक है। 

पुलिस ने दोनों छात्रों का नाम उजागर नहीं किया है। एक पुलिस प्रवक्ता ने इसकी मौत की जानकारी दे दी थी। पाइन ब्लफ के पुलिस प्रवक्ता लेफ्टिनेंट डेविड डेफूर ने बाद में उस बयान को वापस ले लिया और लड़के के अभी भी जीवित होने की पुष्टि की। बाद के बयान में, डेफूर ने कहा कि गलत जानकारी जारी की गई थी। संदिग्ध को एक जुवेनाइल डिटेंशन सेंटर में ले जाया गया। अभी यह तय नहीं हुआ है कि उसके खिलाफ मामला जुवेनाइल कोर्ट में या एडल्ट केस दर्ज किया जाएगा।

अरकंसास के गवर्नर आसा हचिंसन ने पहले घायल बच्चे की मौत की गलत रिपोर्ट पर शोक व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया था। उन्होंने बाद में एक और बयान जारी किया। इसमें उन्होंने कहा गया कि लड़का जीवित है, लेकिन उसकी हालत काफी गंभीर है। उसके परिवार के प्रार्थना कर रहे हैं।। सर्दियों के मौसम और पानी की समस्याओं के कारण कई हफ्तों से वाटसन चैपल स्कूल बंद था। सोमवार को ही स्कूल खुला और यह घटना घटी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.