Move to Jagran APP

नासा के रोवर ने लीं मंगल की अद्भुत तस्वीरें, दिखा लाल ग्रह का विहंगम दृश्य

नासा के अनुसार रोवर पर लगे मास्ट कैमरे ने अपने टेलीफोटो लेंस की मदद से पिछले साल 24 नवंबर से एक दिसंबर के बीच एक हजार से ज्यादा तस्वीरें ली थीं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Fri, 06 Mar 2020 05:14 PM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 06:40 PM (IST)
नासा के रोवर ने लीं मंगल की अद्भुत तस्वीरें, दिखा लाल ग्रह का विहंगम दृश्य
नासा के रोवर ने लीं मंगल की अद्भुत तस्वीरें, दिखा लाल ग्रह का विहंगम दृश्य

वाशिंगटन, प्रेट्र । नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह की अद्भुत तस्वीरें कैद की हैं। अब तक के सर्वाधिक 1.8 अरब पिक्सल रिजोल्यूशन वाली इन तस्वीरों में लाल ग्रह का विहंगम दृश्य दिखता है।

loksabha election banner

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार, रोवर पर लगे मास्ट कैमरे ने अपने टेलीफोटो लेंस की मदद से पिछले साल 24 नवंबर से एक दिसंबर के बीच एक हजार से ज्यादा तस्वीरें ली थीं। इन तस्वीरों में रोवर का डेक और रोबोटिक आर्म भी दिखाई पड़ते हैं। तस्वीरों में मंगल के माउंट शार्प के 'ग्लेन टोरिडोन' क्षेत्र की झलक देखने को मिलती है। इसी क्षेत्र में क्यूरियोसिटी रोवर अपने मिशन को अंजाम दे रहा है।

नासा के शोधकर्ताओं ने बताया कि रोवर के लिए यह दुर्लभ मौका था, जब उसने अपने इर्दगिर्द की परिस्थितियों को कैमरे में कैद किया। क्यूरियोसिटी रोवर मिशन को नियंत्रित करने वाली नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के वैज्ञानिक अश्विनी वसावदा ने कहा, 'मिशन के दौरान हमने पहली बार 360 डिग्री वाली तस्वीर को अपना अभियान समर्पित किया।' रोवर ने इससे पहले 2013 में 1.3 अरब पिक्सल रिजोल्यूशन की तस्वीर ली थी।

कार के आकार का है रोवर

जीवन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए क्यूरियोसिटी रोवर को 26 नवंबर, 2011 को लांच किया गया था। कार के आकार वाला यह रोवर छह अगस्त, 2012 को मंगल की सतह पर उतरा था। तब से रोवर अपने अभियान को अंजाम दे रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.